February 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखीमपुर खीरी 1 फ़रवरी 26 * लखीमपुर की खबर। ....

लखनउ ३१ जनवरी २६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………*

लखनउ ३१ जनवरी २६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………*

➡लखनऊ- बांदा जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव सस्पेंड, माफिया रवि काना की रिहाई मामले में कार्रवाई, कोर्ट से वारंट के बाद भी रवि काना की रिहाई, सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए, मामले की जांच DIG जेल प्रयागराज करेंगे, डीजी जेल पीसी मीना ने कार्रवाई की

➡लखनऊ- कल संसद में पेश होगा देश का आम बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, 9वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, बजट को लेकर व्यापारियों में बड़ी उम्मीद, सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों से व्यापारी परेशान, महिला व्यापारियों पर टैक्स घटाने की मांग, पार्टनरशिप फर्मों में टैक्स घटाने की मांग

➡लखनऊ- मदेयगंज इलाके में धोखाधड़ी, एक युवक ने किन्नर से शादी की, विश्वास जीतने के बाद जेवर लेकर फरार, युवक लाखों के जेवर, नगदी लेकर फरार, युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, किन्नर ने मदेयगंज थाने में तहरीर दी, पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी

➡लखनऊ- यूपी बनेगा देश का अग्रणी फार्मा हब, सीएम के विजन से बनेगा अग्रणी फार्मा हब, योगी सरकार करेगी फार्मा कॉन्क्लेव का आयोजन, 3 फरवरी को “फार्मा कॉन्क्लेव 1.0” का आयोजन, कॉन्क्लेव की थीम इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन UP,सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे कॉन्क्लेव का उद्घाटन, देश-दुनिया की अग्रणी फार्मा कंपनियां लेंगी हिस्सा, फार्मा,मेडिकल डिवाइस सेक्टर से निवेश को मिलेगा बढ़ावा, 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती, रोजगार, इनोवेशन और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे

➡आगरा- घना कोहरा बना हादसों की वजह, इनर रिंग रोड पर कई वाहन टकराए, टोल निर्माण की वजह से रास्ता बंद, मिट्टी डालकर किया गया मार्ग अवरुद्ध, मिट्टी के ढेर से टकराईं कई गाड़ियां, हादसों से मौके पर अफरा-तफरी मची, आगरा के थाना एकता क्षेत्र की घटना

➡आगरा- रंगबाज राज चौहान मर्डर केस से जुड़ी खबर, मुख्य आरोपी अरबाज मंसूरी एनकाउंटर में ढेर, कार्रवाई के बाद गैंगवार की आशंका बरकरार, सोशल मीडिया पर दोनों गुटों के कई अकाउंट, राज और अरबाज के नाम से बने कई पेज, फोटो-वीडियो डालकर दी जा रही है चुनौती, नाबालिग लड़कों की गैंग पर पुलिस की नजर, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का मामला

➡प्रयागराज- माघ मेला से जुड़ी खबर, माघी पूर्णिमा का स्नान पर्व कल, माघ मेला से विदा हो जाएंगे कल्पवासी, कल्पवासी एक माह का संकल्प पूरा, कल्पवासी अब अपने घरों को होंगे रवाना, एक दिन पहले से श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

➡मुरादाबाद- बुजुर्ग महिलाओं से दबंग ने की मारपीट, बुजुर्ग महिलाओं को लात, घूंसो से मारा, देवकीनंदन वाटिका पर दबंगों का कब्जा, पार्क में ताला डालने का विरोध पड़ा भारी, महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई, मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार का मामला

➡कानपुर- इस्तीफे के बाद घर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री, लोगों ने फूल माला से अलंकार का स्वागत किया, BJP 3 लोगों की ‘वेस्ट इंडिया’ कंपनी- अलंकार, जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने लूटा था- अलंकार, वैसे ही वेस्ट इंडिया कंपनी लूट रही है- अलंकार, ‘बहुत जल्द 3 लोगों की ये कंपनी ध्वस्त होगी, 20% कमीशन लेकर काम करते ये लोग- अलंकार

➡कानपुर- बिजली पोल पर 4 दिन बैठा रहा उदास बंदर, कुत्तों ने बंदर के बच्चे पर किया था हमला, 4 दिन तक बिना खाए-पिए खंभे पर रहा, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद उतारा, बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना कस्बे का मामला

➡कानपुर देहात- बस पीछे से अज्ञात वाहन से टकराई, भीषण टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, दिल्ली से बनारस जा रही थी बस, लगभग 50 यात्री थे बस में सवार, चालक और परिचालक गंभीर घायल, रानियां थाना क्षेत्र के हाईवे की घटना

➡उन्नाव- अफसरों पर बिफरे BJP विधायक आशुतोष शुक्ला, अमृत जल योजना के अधूरे काम पर नाराजगी, हम चाय पीकर जाने वाले विधायक नहीं, धरातल पर काम दिखना चाहिए, ‘ढाई साल पहले खुदी सड़क अबतक नहीं बनाई गई’,सांसद-मंत्री के सामने अफसर झूठ बोलते हैं, भगवंतनगर सीट से BJP विधायक हैं, विधायक ने अफसरों से कहा, जनता को रुलाओ मत

➡अमरोहा- चोरों ने शादी वाले घर में की चोरी, नगदी, सोने चांदी के जेवरात उड़ाए, शादी के लिए घर में रखे थे जेवरात, मां के इलाज के लिए मुरादाबाद गए थे, 19 फरवरी को घर में होनी थी शादी, 8-10 लाख की चोरी, परिजन परेशान, थाना अमरोहा देहात क्षेत्र का मामला

➡वाराणसी- वाराणसी में डीरेल हुई मैसूर एक्सप्रेस, मैसूर से वाराणसी पहुंची थी मैसूर एक्सप्रेस, वॉशिंग के लिए जाते समय हुआ हादसा, ब्रेक और जनरेटर कार बोगी हुई डीरेल, बोगी को दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी, कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड का मामला

➡वाराणसी- कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ा एक्शन, शुभम जायसवाल की करोड़ों की संपत्ती जब्त, 6 करोड़ की सात प्रॉपर्टी पर हुआ एक्शन, सोनभद्र पुलिस ने किया प्रॉपर्टी को सीज, भरलाई में 76 लाख की प्रॉपर्टी हुई जब्त, पिंडरा में ढाई करोड़ की 5 प्रॉपर्टी होगी सील, मड़ौली में सवा करोड़ का प्लॉट होगा जब्त, फॉर्च्यूनर समेत 4 गाड़ियों को किया गया सीज, बैंक खातों में रखे करीब 60 लाख भी जब्त

➡रायबरेली- पुलिस अभिरक्षा में युवक की हालत बिगड़ी, युवक विनोद की अचानक तबीयत खराब, हिरासत में लिए गए युवक की तबीयत खराब, युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, दो लोगों को हिरासत में लिया गया, स्मैक के मामले में हिरासत में लिया था, अस्पताल में युवक का इलाज जारी, हरचंदपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡सिद्धार्थनगर- थाईलैंड की रानी सिनेनाथ बिलासकल्यानी आईं, रानी ने किया बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी का भ्रमण, मायादेवी मंदिर में विशेष पूजा की, लिया आशीर्वाद, लुम्बिनी विकास कोष व स्थानीय प्रशासन ने किया स्वागत

➡सहारनपुर- ससुरालियों की पिटाई से महिला का गर्भपात, दहेज ना मिलने पर मारपीट का बड़ा आरोप, अप्राकृतिक संबंध, हत्या के प्रयास का आरोप, पति समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज, गर्भावस्था में लात-घूंसे मारने से गर्भपात हुआ, तीन तलाक देकर घर से निकालने की धमकी, उत्तराखंड के हरिद्वार के गांव लंढोरा का मामला, SSP के आदेश पर कोतवाली नगर में केस दर्ज

➡दिल्ली- भारतीय सर्राफा बाजार में ब्लैक सैटरडे, बुलियन मार्केट में हाहाकार मचा, चांदी की कीमतों में ‘महा-क्रैश’ से हड़कंप, 24 घंटे के भीतर 1.29 लाख रुपये डूबे, सोने, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, गिरावट से निवेशकों, ज्वैलर्स के होश उड़े, सबसे चौंकाने वाली स्थिति चांदी में देखी गई, 24 घंटे में कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज, दो दिन पहले बाजार में उत्साह का माहौल था, चांदी की कीमतों में गिरावट से बाजार में ‘क्रैश’, ग्लोबल मार्केट्स में अचानक आए बदलाव कारण, बड़े फंड हाउस द्वारा की प्रॉफिट बुकिंग भी कारण, सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट देखी गई है
——————————————————————————

Taza Khabar