रोहतास7jun 2026* सड़क हादसों का कहर: बाइक सवार की मौत, कार पेड़ से टकराई, एयरबैग ने बचाई जान
रोहतास। संवाददाता: मोहम्मद इमरान अली ✍🏻
दिनांक: 6/06/26
रोहतास जिले में शनिवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों ने लोगों को दहला दिया। एक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे में कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया।
1. शिवसागर: अनियंत्रित वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के समीप सासाराम-चौसा मुख्य पथ पर शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से लहुलुहान हो गए।
हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन की पहचान में जुटी है।
2. संझौली: कार पेड़ से टकराई, एयरबैग ने बचाई सभी की जान
वहीं दूसरी घटना संझौली थाना क्षेत्र में बिक्रमगंज-नटवार मुख्य मार्ग पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विशाल जामुन के सूखे पेड़ से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि टक्कर लगते ही कार में लगे सेफ्टी एयरबैग समय पर खुल गए। एयरबैग ने कार सवार सभी लोगों के लिए सुरक्षा कवच का काम किया। इसकी वजह से किसी को भी गंभीर अंदरूनी या बाहरी चोट नहीं आई। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी लोग खुद ही दरवाजे खोलकर सुरक्षित बाहर निकल आए।
पुलिस की विफलता पर सवाल
लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि रोहतास पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है। तेज रफ्तार, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना और सड़कों पर अवैध पार्किंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, नाबालिग चालकों पर सख्ती हो और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।
शिवसागर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*