रोहतास7फरवरी26*एक महिला ट्रैफिकर को गिरफ्तार करते हुए आरपीएफ एवं जीआरपी ने 06 नाबालिग किशोरियों का किया रेस्क्यू*
____________________________________
*डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*
दिनांक -06.02.2026 को वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के उप निरीक्षक मनोज कुमार,प्रधान आरक्षी मुकेश कुमार दुबे एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन बी.बी.ए. डीडीयू/ चंदा गुप्ता तथा जीआरपी/डेहरी ऑन सोन के महिला आरक्षी जूही कुमारी की संयुक्त टीम के द्वारा डेहरी ऑन सोन स्टेशन में चेकिंग एवं निगरानी कर रहे थे उसी दौरान पश्चिमी ऊपरगामी पुल के ऊपर एक महिला को 06 नाबालिग किशोरियों के साथ जाते हुए संदिग्ध अवस्था मे देखा गया जिससे रोक कर पूछने पर उक्त महिला ने अपना नाम काल्पनिक रेखा देवी,उम्र करीब-45 वर्ष,पति-सोनू साह, ग्राम-बैकुंठ,थाना-खुर्द, जिला-किशनगढ़ बताई एवं बताई कि सभी लड़कियों को शादी समारोह में वेटर का कार्य कराने ले जा रहे है। बाद सभी 06 नाबालिक लड़कियों को बारी बारी से एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन बी.बी.ए. डीडीयू/चंदा गुप्ता के द्वारा पूछ ताछ व काउंसलिंग करने पर सभी 06 लड़कियों ने मनोरमा गुप्ता की ओर इशारा करते हुए बताई कि हमलोगों 600/– रुपए देने की बात कह कर हमलोगो को शादी समारोह में वेटर का कार्य करवाने ले जा रही है ।
मामला बालश्रम /मजदूरी का पाकर रेखा देवी को अपराध से अवगत करते हुए मौके पर ही वीडियोग्राफी करते हुए विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए रेलवे सुरक्षा बल कब्जा लिया गया। सभी नाबालिक बच्चों को रेल थाना डेहरी ऑन सोन पर लाया गया। जहां उक्त महिला रेखा देवी के संबंधित धारा में कांड पूंजीकृत कर माननीय न्यायालय रेलवे गया को अग्रसारित किया गया तथा रेस्क्यू की गई सभी नाबालिग बच्ची को उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन सासाराम रोहतास को सही सलामत सुपुर्द किया जाएगा l

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 फरवरी 26** कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने पूर्णिया के 256वें स्थापना दिवस पर साझा किए विचार
अयोध्या 14 फ़रवरी 26*उ0प्र0मा0 शिक्षक संघ पाण्डेय गुट की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ गठन*
उन्नाव 14 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव अपडेट