रोहतास26 फ़रवरी 26*अपहृत इंटर की छात्रा एवं ब्यूटी पार्लर कर्मी शिवानी कुमारी का शव बुधवार को बांका से बरामद किया गया।*___________________________________
*डेहरी रोहताससे मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपी आजतक✍️*
प्रेम-प्रसंग में हत्या कर शव दफनाया गया था। मामले में मुख्य आरोपी पहले ही जेल में हैं।
बताया जाता है कि शिवानी 20 नवंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर 24 नवंबर 2025 को नोखा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसमें बांका के कटोरिया वन विभाग में वनपाल के पद पर कार्यरत प्रिंस कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया।
पुलिस अनुसंधान के क्रम में 13 जनवरी 2026 को पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उसने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर शिवानी की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कटोरिया के घने जंगल में दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर रोहतास जिले की पुलिस टीम बांका पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में महादेवपुर कोदरातरी जंगल में खुदाई कर युवती का शव छत बिछत अवस्था में बरामद किया। इस हत्याकांड में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
रोहतास पुलिस के मुताबिक, मामले की गहन जांच जारी है।
ठीक इसी तरह द्रूयान्त शातिर अपराधियों के द्वारा डेहरी नगर थाने क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला के रहने वाले मुकद्दर अंसारी को भी डेहरी नगर थाने और औरंगाबाद जिले के टॉप 10 के अपराधियों के द्वारा दिनांक 26/6/2021 को डेहरी बाजार से अपह्रत कर अपने साथ ले गए और हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के नियत से शव को कही छुपा दिया गया। जिसे पुलिस अब तक 347/21 इस घटना का उद्वेभेदन नहीं कर पाई है। वहीं स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन अपराधियों से सख्ती कड़ाई से पूछताछ करेगी तो इस घटना का भी उद्वेभेदन हो सकता है नहीं तो इतिहास के पन्नों में रोहतास जिला का यह अपह्रत की घटना को बड़े अक्षरों में लिखी जाएगी जिसे एक सफल अपहरण बताया जाएगा। डेहरी रोहतास जिले का

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*