*#BREAKINGNEWS:
रोहतास20मई26* लापता मासूम आदविक गया से सकुशल बरामद, बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़।*
__________________________________
रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
रोहतास*दिनांक 16.05.2026 को औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना अंतर्गत एक 4 वर्षीय बालक की गुमशुदगी/अपहरण की घटना को पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया था l उक्त SIT के द्वारा 24 घंटे के अंदर घटना का सफल उद्भेदन करते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी की गई तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया l
SIT की कार्रवाई में 4 अन्य बच्चे भी मिले, महिला समेत गिरोह के सदस्य हिरासत में; IG ने टीम को दी शाबाशी।
औरंगाबाद/गया, 19 मई 2026:
औरंगाबाद जिले के ओबरा देवी मंदिर से 16 मई को वट सावित्री पूजा के दौरान लापता हुए 4 वर्षीय आदविक परासर को गया से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार औरंगाबाद पुलिस की SIT ने बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आदविक समेत 4 अन्य बच्चों को भी बरामद किया है।
*कैसे मिली सफलता:*
1. CCTV सुराग: ओबरा मंदिर और अनुग्रह नारायण स्टेशन के CCTV में अज्ञात महिला बच्चे को ले जाती दिखी थी। महिला ट्रेन से गया की तरफ गई थी।
2. SIT का एक्शन: IG विकास वैभव के निर्देश पर दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास के नेतृत्व वाली SIT ने GRP व गया पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की।
3. गिरोह धराया: तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग से गिरोह तक पहुंची पुलिस। महिला समेत कई सदस्य हिरासत में लिए गए हैं।
औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल ने बरामदगी की पुष्टि की है।“आदविक सुरक्षित है। मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पूरे गिरोह का खुलासा जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

More Stories
लखनऊ20मई26*अरमान खान तालकटोरा पावर हाउस पर धरने पर बैठे.
फिरोजाबाद20मई26*नगर निगम से नाराज भाजपा पार्षद ने नगर निगम परिसर में सिर मुंडवाया
सुल्तानपुर20मई26*हाईकोर्ट ने सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को दो माह में निर्णय लेने का निर्देश दिया*