रोहतास2जुलाई26*’हिंदी अभिव्यक्ति का सहज माध्यम; राजभाषा का अधिकाधिक प्रयोग हमारा संवैधानिक दायित्व’*
*डेहरी/रोहतास संवाददाता मोहम्मद इमरानअली ✍🏻*
*डीडीयू मंडल की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न*
*विद्युत (कर्षण चल स्टॉक) विभाग को राजभाषा चल शील्ड*
दिनांक: 02 जुलाई 2026, गुरुवार
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से गुरुवार को मंडल कार्यालय के सभागार में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने की।
बैठक में मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युत (कर्षण चल स्टॉक) विभाग को प्रोत्साहन स्वरूप राजभाषा चल शील्ड प्रदान की गई। साथ ही गत तिमाही के दौरान विभिन्न कार्यालयों एवं स्टेशनों में किए गए राजभाषा निरीक्षण, हिंदी कार्यशालाओं तथा अन्य राजभाषा संबंधी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी अभिव्यक्ति का सहज एवं प्रभावी माध्यम है तथा कार्यालयी कार्यों में इसका अधिकाधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी में कार्य करना हमारा नैतिक कर्तव्य एवं संवैधानिक दायित्व है। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमित पठन-पाठन की संस्कृति विकसित करने, पुस्तकालयों का अधिकाधिक उपयोग करने तथा सरल, सहज एवं व्यवहारिक हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी संसाधनों एवं ई-ऑफिस के माध्यम से हिंदी में कार्य करना पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है।
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ई-ऑफिस सहित दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा अपने व्यवहार एवं कार्यशैली से अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
बैठक में मंडल के सभी शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समन्वयन अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप द्वारा तथा संचालन राजभाषा अधिकारी श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया।

More Stories
चंडीगढ़ २ जुलाई २६*परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि सत्यापन कराना अब अनिवार्य*
मैहर २ जुलाई २६*मैहर में गोपनीय जानकारी लीक! आखिर जांच के दस्तावेज माफियाओं तक कैसे पहुंचे? कलेक्टर कार्यालय पर उठे बड़े सवाल*
महोबा 2जुलाई26*चरखारी से BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत की कार को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारी.