रोहतास15जून26*मेगा ड्राइव : डीडीयू, सासाराम, डेहरी ऑन सोन एवं गया जंक्शन पर चला सघन टिकट जांच अभियान*
डेहरी/रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
दिनांक : 15.06.2026, सोमवार
डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु निरंतर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15.06.2026 को डीडीयू, सासाराम, डेहरी ऑन सोन एवं गया जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों, पैदल उपरिगामी पुलों तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन टिकट जांच की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न ट्रेनों में भी टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। टिकट जांच स्टाफ एवं रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
जांच के दौरान कुल 943 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे जुर्माने के रूप में ₹5,39,800 का राजस्व अर्जित किया गया।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट काउंटर, मोबाइल एप, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) एवं अन्य अधिकृत माध्यमों से टिकट प्राप्त करना सरल एवं सुविधाजनक है।
बिना टिकट यात्रा करना रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। डीडीयू मंडल द्वारा अनधिकृत यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण तथा यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

More Stories
मथुरा 15 जुलाई 26* ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
लखनऊ16जुलाई26*ढाई लाख में होने वाला था मासूम का सौदा, ऐन वक्त पर पुलिस ने किया भंडाफोड़
लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*