रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
__________________________________
*डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*
दिनांक-06.03.26 को रेलवे स्टेशन गया से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12801 अप पूरी आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के कोच संख्या H 1 के केबिन संख्या E में टाटानगर से आनंद विहार के लिए यात्रा कर रही महिला यात्री ममता प्रभा उम्र 54 वर्ष पति- स्वर्गीय जीवन कुमार पता- 62 हिल व्यू कॉलोनी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर, (झारखंड) मोबाइल नंबर 9304* **521 पीएनआर नंबर 6826***666 का सारा सामान जिसमें एक ट्रॉली बैग, तीन पिट्ठु बैग जिसमें दो लैपटॉप, एक फनी बैग एवं एक सफेद थैला जिसमें खाने पीने का समान है,गाड़ी में छूट गया तथा महिला यात्री गया स्टेशन पर ही अपनी पुत्री स्तुति प्रभा व अपने Pet Animal (Dog) को प्लेटफार्म पर घूमाने के कारण छूट गई। उक्त सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन साथ स्टाफ द्वारा उक्त गाड़ी के डेहरी ऑन सोन स्टेशन प्लेटफार्म संख्या तीन पर आगमन के पश्चात उनका सारा सामान वीडियोग्राफी करते हुए उक्त कोच के कोच अटेंडेंट की उपस्थिति में ठीक-ठीक उतारा गया तथा महिला यात्री को सूचित किया गया। बाद में महिला यात्री के आगमन के पश्चात उक्त सभी सामानों को सुपुर्दगी नामा तैयार करते हुए उचित पहचान एवं सत्यापन के पश्चात फोटोग्राफी करते हुए ऑपरेशन अमानत के तहत ठीक-ठीक सुपुर्द किया गया। महिला यात्री ने अपने सभी छुटे हुए सामानों की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00000 (एक लाख)
बताई। यात्री महिलाओं ने सुरक्षित सामान पा कर डेहरी आरपीएफ को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

More Stories
मथुरा 7 मार्च 26मथुरा । OPERATION CONVICTION , थाना वृंदावन , थाना रिफाइनरी, कोतवाली जनपद मथुरा
मथुरा 7 मार्च 26*थाना राया पुलिस द्वारा ने एक अभियुक्त को अवैध छुरा सहित गिरफ्तार किया।*
कटनी7 मार्च 26*कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, बिलासपुर रूट पर रेल यातायात बाधित*