रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
_______________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
इस कार्रवाई में 16 आपराधिक कांडों का उद्वेदन हुआ है, जबकि 19 मामलों में इनकी संलिप्तता पाई गई है।
एसपी रौशन कुमार ने नगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से शाहाबाद क्षेत्र में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य मोबाइल झपटमारी, ट्रक से लूटपाट,चोरी और छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।
उन्होंने बताया कि गिरोह के लगभग 160 से अधिक सदस्यों की पहचान पुलिस द्वारा की जा चुकी है। ये अपराधी सासाराम समेत अन्य शहरों में किराए के मकानों में रहकर घटनाओं को अंजाम देते थे।
बीते नवरात्रि के दौरान पुलिस गश्ती के क्रम में नवरत्न बाजार से दो संदिग्धों को पकड़ा गया था। पूछताछ और जांच के दौरान पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो की गिरफ्तारी भभुआ जिले से हुई है। अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

More Stories
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 30 मार्च 26* जिला जज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण*