April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास 1अप्रैल 26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान*

रोहतास 1अप्रैल 26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान*

रोहतास 1अप्रैल 26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान*
________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻

दिनांक : 1.04.2026, बुधवार
01अप्रैल 2026, बुधवार को शाम को पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा माह मार्च -2026 में सेवानिवृत होने वाले रेलकर्मियों को समापक भुगतान करने के लिये सामुदायिक भवन, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में कार्मिक विभाग द्वारा एक समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री दिलीप कुमार द्वारा आज डीडीयू मंडल के कुल 17 रेलकर्मियों का सभी कागजात के साथ विभिन्न मदों में कुल रुo 6,72,43,002/- का समापक भुगतान सौंपा गया।
कार्यक्रम के आरंभ में सभी के स्वागत के साथ समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। वित्तीय प्रबंधन, बीमा, डिजिटल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
अपने संबोधन में अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही अपने स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन का ध्यान देने तथा अपने आप के उत्तम जीवन लिए समय का सदुपयोग करने की बात कही गई। कुछ दिन पूर्व उत्कृष्ट कार्य हेतु डीडीयू मंडल द्वारा महाप्रबंधक का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड प्राप्त करने तथा मंडल की निरंतर उपलब्धियों में सेवानिवृत हो रहे रेल कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान को भी इंगित किया गया। समारोह में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री उज्ज्वल आनंद,सीएमएस डॉ केसब स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के प्रबंधक श्री प्रिंस कुमार सहित विभिन्न रेल शाखा अधिकारी,मंडल के यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा रेलकर्मी व उनके परिजन उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Taza Khabar