रोहतास २१फरवरि २६ * डेहरी आरपीएफ ने लावारिस हालत में 05 किलो गांजा किया बरामद।
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आजतक✍️
आज दिनांक-21.02.2026 को उप निरीक्षक मुकेश कुमार मीणा,उप निरीक्षक मनोज कुमार,आरक्षी राजू कुमार,आरक्षी सुनील कुमार, प्रधान आरक्षी महेश ठाकुर एवं आरक्षी विपिन कुमार,आरक्षी सर्वोदय पासवान की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या -12875 अप के आगे के साधारण कोच में सीट के नीचे एक काले एवं ब्लू रंग के पिट्ठु बैग लावारिस हालत में रखा हुआ गश्ती दल द्वारा देखा गया। बैग को सावधानीपूर्वक चेक करने पर बैग के अंदर सेलो टेप में लपेटा हुआ पांच बंडल गांजा जैसा मादक पदार्थ पाया गया। मामला मादक पदार्थ का पाकर तत्काल इसकी सूचना निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन श्री रामविलास राम एवं उनके माध्यम से अंचलाधिकारी सदर औरंगाबाद को दिया गया तथा उनसे मौके पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया। बाद श्री अनुज कुमार अंचल अधिकारी सदर औरंगाबाद के आगमन के पश्चात वीडियोग्राफी करते हुए मौके पर उक्त बैग की तलाशी ली गई तो उक्त बैग में पांच सेलो टेप से लपेटा हुआ पैकेट में गांजा बरामद हुआ जिसे मौके पर ही डिजिटल तराजू मंगाकर वजन कराया गया। सभी पैकेटों में क्रमशः- (A) 01 किग्रा (B) 01 किग्रा (C) 01 किग्रा 050 ग्राम (D) 01 किग्रा (E) 01 किग्रा कुल- 05.050 किग्रा गांजा जिसकी अनुमानित कीमत-2,52,500(दो लाख बावन हजार पांच सौ रुपए) बरामद हुआ जिसे राजपत्रित अंचलाधिकारी उपरोक्त के समक्ष विधिवत जब्ती सूची बनाते हुए जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल थाना सोन नगर को सुपुर्द किया गया।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!