रुद्रप्रयाग26जुलाई25* केदारघाटी में बादल फटने से तबाही, कई घर और गाड़ियां मलबे में दबे..!*
१.केदारघाटी के रुमसी गांव में शुक्रवार देर रात बादल फटने से तबाही मची है।
२.रुमसी गांव के कई घर और वाहन मलबे में दब गए हैं।
३.घटना की सूचना प्राप्त होते ही रेसक्यू टीम मौके ले लिए रवाना हो गई है।
*सामने आई तस्वीरों में कई घर, दुकानें, गाड़ी और बाइक मलबे में दबे नजर आ रहे हैं।*
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग में कई मार्ग अवरुद्ध भी हो गए हैं।
गौरीकुंड में भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित, यात्रा रोकी गई
गौरीकुंड। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे गौरीकुंड के पास पहाड़ी दरकने से केदारनाथ धाम को जाने वाला पैदल मार्ग मलबे से बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आवाजाही फिलहाल पूरी तरह बंद कर दी गई है। मार्ग खोलने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।

More Stories
प्रयागराज २६ जून २०२६ * हाईकोर्ट ने फीलगुड की खुशी मना रहे ग्राम प्रधानों के अरमानों पर फेरा पानी- पद से फिर हुए पैदल…
लखनऊ २६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जोधपुर २६जउन ६ *जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा दांव: सरदारपुरा के महामंदिर ब्लॉक की नई OBC कार्यकारिणी घोषित!