रीवा19जून25*थाना समान पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
रीवा। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक रीवा शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरी. विकास कपीस एवं उनकी टीम द्वारा अवैध नशीली कफ सिरप बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी –
1. पवन पटेल पिता स्व. दशरथ उर्फ वंशधारी पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी अकोला बस्ती थाना समान जिला रीवा
2. पवन तिवारी पिता स्व. वंशगोपाल तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी जिउला थाना समान जिला रीवा
आपराधिक रिकार्ड –
पवन पटेल पिता स्व. दशरथ उर्फ वंशधारी पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी अकोला बस्ती थाना समान जिला रीवा
क्र. थाना अप.क्र. धारा
01 कोतवाली 68/19 34(1) आबकारी एक्ट
02 कोतवाली 327/19 34(1) आबकारी एक्ट
03 कोतवाली 260/19 34(1) आबकारी एक्ट
04 कोतवाली 692/18 34(1) आबकारी एक्ट 5/13 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट
05 कोतवाली 173/21 34(1) आबकारी एक्ट
06 कोतवाली 279/22 34(1) आबकारी एक्ट
07 समान 296/25 8,21,22 ndps act 5/13 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट
जप्त मशरूका-
21 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप कीमती 4095 रू.
मामले के बारे में जब वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम एवं अवैध नशीली कफ सीरप बेचने वाले आरोपियो की धरपकड करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य मे दिनांक 17.06.25 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो व्यक्ति एक काले रंग की स्पलेण्डर मोटर साइकल मे सफेद रंग के झोला मे अवैध नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने हेतु रीवा इंटरनेशनल स्कूल के सामने खाली मैदान मे ग्राहक का इंतेजार कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर थाना समान पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर दोनो संदेही तथा उसके कब्जे के सफेद रंग के झोला की तलाशी ली गई। झोले की तलाशी लेने पर उक्त सफेद रंग के झोला के अंदर ONREX wings कंपनी की 21 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई दोनो संदेही से पूछने पर अपना नाम पवन पटेल पिता स्व. दशरथ उर्फ वंशधारी पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी अकोला बस्ती थाना समान जिला रीवा तथा पवन तिवारी पिता स्व. वंशगोपाल तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी जिउला थाना समान जिला रीवा बताया दोनो को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना समान मे अप. क्र. 296/25 धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट का कायम कर दोनो आरोपीगणो से पूछताछ की जा रही है। जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
महत्वपूर्ण भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी समान निरी. विकास कपीस, सउनि. प्रदीप कुमार, सउनि. तीरथ सिहं, आर. रविशंकर द्विवेदी, आर. रत्नाकर सिहं, आर. अर्जुन चौरसिया, संजू खान (डायल 100 ) एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
NewDelhi 3May26*“SIR controversy: Civil society raises serious questions about the Election Commission alleging
सुल्तानपुर3मई26*अधीक्षण अभियंता ने दिए जांच कर ट्रांसफार्मर हटाने के आदेश*
गुरुग्राम3मई26*दिल्ली से सटे गुरुग्राम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है..