*गुढ़ ब्रेकिंग*
रीवा18नवम्बर24*किशोरी नें दिया नवजात को जन्म, हुई मौत परिजनों नें साधी चुप्पी, अस्पताल प्रबंधन नें दी पुलिस सूचना*
*मामला गुढ़ थाने का, पुलिस नें कराया जन्मे नवजात के शव का पीएम, किशोरी को गर्भवती करने वाले की तलाश शुरु*
*✍🏻 विकास तिवारी*
गुढ़। रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में एक नाबालिग द्वारा नवजात बच्ची को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। हालाकि जन्मे नवजात की दूसरे ही दिन मौत हो गई, लेकिन लड़की नाबालिग अवस्था में गर्भवती कैसे हुई इस पर परिजनों नें चुप्पी साध रखी है। मामले में अस्पताल प्रबंधन नें इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस नें जन्मे नवजात की मौत के बाद पीएम कराया है और मामले को जांच में लेकर नाबालिग को गर्भवती करने वाले का पता लगा रही है।
दरअसल मामला जिला मुख्यालय स्थित गुढ़ थाना क्षेत्र का है। संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डाॅक्टर यत्नेश त्रिपाठी नें जानकारी देते हुये बताया कि बीते दिवस एक गर्भवती लड़की को प्रसव के लिये गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधार कार्ड के आधार पर गर्भवती लड़की नाबालिग थी, जिसने एक प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया जिसके दूसरे ही दिन नवजात की मौत हो गई। हालाकि परिजनों ने ना तो यह स्पस्ट किया कि नवजात को जन्म देने वाली लडकी विवाहित है या अविवाहित या फिर वह घटना का शिकार हुई है।
परिजनों की चुप्पी के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से गुढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद नवजात के शव का पीएम कराया गया और अब मर्ग कायम कर मामले को जांच में लेकर पुलिस नाबालिग लड़की को गर्भवती करने वाले का पता लगा रही है।

More Stories
नई दिल्ली में 17 जून 2026 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा*जारी प्रेस नोट*
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुलतानपुर13.05.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 01 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार