रीवा10जुलाई26*कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन पर 12 वाहन जप्त,
*खनिज-राजस्व-पुलिस-आरटीओ की संयुक्त टीम ने की सघन जांच, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, अभियान आगे भी जारी रहेगा*
रीवा। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ संयुक्त जांच दल ने सघन अभियान चलाया। खनिज, राजस्व, पुलिस एवं आरटीओ की संयुक्त टीम ने रतहरा रिंग रोड, रायपुर, मंगवा बायपास, इटोरा बायपास एवं विश्वविद्यालय के पास वाहनों की जांच की। इस दौरान खनिजों का अवैध परिवहन और ओवर लोड परिवहन करते 12 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। सभी वाहनों के प्रकरण तैयार कर निराकरण हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
*अलग-अलग स्थानों पर जप्त किए वाहन*
कार्रवाई में 05 वाहन ट्रेडर्स रिंग रोड में जप्त कर सुरक्षित खड़े कराए गए। 04 वाहन आरटीओ कार्यालय रतहरा में और 03 वाहन विश्वविद्यालय थाने में सुरक्षार्थ खड़े कराए गए।
अधिकारियों ने बताया कि खनिज माफियाओं पर लगाम कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
– *उपस्थित अधिकारी:*
– *खनिज उप संचालक:* दीपमाला तिवारी
– *समान थाना प्रभारी:* निरीक्षक आशीष मिश्रा
– *ट्रैफिक प्रभारी:* अखिलेश कुशवाहा
– *तहसीलदार:* यतीश शुक्ला
– *आरटीओ अधिकारी* एवं अन्य अमला
More Stories
झाँसी 9 अक्टूबर 26*बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड के 9 सांसदों का सामूहिक पुतला फूका गया*।
दिल्ली 9 अक्टूबर 26*सीटीआई ने दिवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की, व्यापार प्रभावित होने का दिया हवाला
कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*सपा सांसद देवेंद्र शाक्य की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल शिवराजपुर क्षेत्र के रवान में