रायबरेली5अक्टूबर*लखीमपुर खीरी में हुए कांड के मामले में कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज/रायबरेली: लखीमपुर खीरी कांड की धमक महराजगंज तक पहुंची है। मारे गए किसानों के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेसी भड़क उठे, और कांग्रेसियों ने महराजगंज तहसील पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महराजगंज सविता यादव को सौंपा, तथा मांग की है कि, मारे गए सभी किसानों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए मुआबजा और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा घटना की सीबीआई जांच करा कर घटना के लिए जिम्मेदार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के लड़के आशीष मिश्र को तत्काल गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा चलाया जाए, साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके साथ विरोध जताने जा रहे सभी कांग्रेसी नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए।
आपको बता दें कि, लखीमपुर खीरी में किसानों ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे, तभी भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ा कर कई किसानों को बेरहमी से कुचलकर मार डाला था। जिसकी जानकारी मिलने पर किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल की ओर जा रही थी, तभी पुलिस ने जबरन प्रियंका वाड्रा और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था।
इसी मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील पासी के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवानदीन फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महराजगंज में बैठक करके घटना की तीखे स्वरों में निंदा की।
बैठक में बोलते हुए भगवानदीन फौजी ने कहा कि, भाजपा की सरकारें किसानों पर जुल्म और जाजती का रिकॉर्ड तोड़ रही है। लखीमपुर खीरी कांड तो जलियांवाला बाग नरसंहार की पुनरावृति है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी, तथा किसानों को उनका हक दिलाने के लिए आर पार का संघर्ष छेड़ेगी, और अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को भी उठाते हुए कहा कि, तहसील क्षेत्र का पूरा किसान बाढ़ की चपेट में आ गया है। फसलें बर्बाद हो गई है। लेकिन कहीं भी राहत के लिए प्रशासन ने शिविर नहीं लगाए, इसके अलावा पूरे क्षेत्र में सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं। आवागमन बाधित है। बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके किसानों को कंगाल बनाने की कोशिश की जा रही है।
सरकार द्वारा संचालित गौशालाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। आवारा पशु का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार और लूट के केंद्र बन गए हैं। फिर भी भाजपा की सरकारें बेशर्मी से अपने हाथ अपनी पीठ ठोक कर बेहतर शासन व्यवस्था चलाने का ढोंग रच रहे हैं।
बैठक में कांग्रेसी नेताओं दिनेश मिश्रा, आशुतोष सिंह, सुनील कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, नीरज कुमार, रमेश कुमार, रामनरेश, रामकुमार आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की, और सभी दोषी तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की।
इसके उपरांत कांग्रेसियों ने तहसील पहुंचकर सात सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा, और चेतावनी दी कि, उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील पासी के नेतृत्व में पूरे जनपद में एक बड़ा जनांदोलन छेड़ेगें।
इस मौके पर रामकुमार, मुनीर अहमद, बजरंगी यादव, रामसेवक, आदित्य मौर्य, राम सिंह, अंकित कुमार, रोहित पासी, रामअचल, सीताराम, देवी प्रसाद, श्रवण कुमार समेत सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़