रायबरेली29नवम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रायबरेली की महत्वपूर्ण खबरें
[29/11, 6:32 pm] Pawan Kumar Maharajganj Raibareli: मुरैनी गांव के 32 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत गांव में मचा कोहराम
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रानी का पुरवा मजरे मुरैनी गांव का रहने वाला एक 32 वर्षीय युवक की रोड हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि दो ट्रैकों के जबरदस्त भिड़ंत में चार वाहनों समेत 12 लोग घायल हो गए जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
आपको बता दें कि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि, घटना जिला बस्ती में लखनऊ गोरखपुर फोरलेन पुरानी बस्ती क्षेत्र के सबदेइया कला गांव के पास की है। बीते बृहस्पतिवार को शाम करीब 4:00 बजे दो ट्रक समेत चार वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रक के चालकों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार समेत 12 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि, क्रेन की मदद से घायलों को वाहनों से निकाला गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जिसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त काबिल चौधरी निवासी शेर नगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर और शिवबरन (32) पुत्र सतगुरु निवासी रानी का पुरवा थाना महराजगंज जिला रायबरेली के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि, वह लोग खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। शव का पंचनामा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शिवबरन का शव अपने पैतृक गांव रानी का पूरवा मजरे मुरैनी लाया जाएगा।
[29/11, 6:32 pm] Pawan Kumar Maharajganj Raibareli: चार दिन पूर्व हुए मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
महराजगंज/रायबरेली। बीते 4 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के दौंतरा गांव में पति और पत्नी को मारपीट करने व जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है रामकुमार पुत्र चौधरी निवासी दौंतरा थाना महराजगंज ने कहा है कि दिनांक 24/11/2024 सायं शाम 7:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंग प्रतिपक्षीगण राजेश पुत्र रामप्यारे,अर्जुन पुत्र रामप्यारे, हरिकेश पुत्र रामप्यारे, अरविंद पुत्र छेद्दू, एक राय होकर आए गाली गलौज करने लगे मना करने पर लाठी डंडों से तथा जान से मारने ऐलानिया धमकी देते हुए चले गए जिसमें मुझ प्रार्थी को व मेरी पत्नी रामरती को गंभीर चोटे आई थी। परिजनों द्वारा मुझ प्रार्थी व मेरी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मुझ प्रार्थी व मेरी पत्नी रामरती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां पर रामरती का इलाज चल रहा है। मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली थी चोटहिल का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था तहरीर मिलने पर चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
अम्बेडकरनगर4मई26*हत्याकांड: मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, लेकिन कई सवाल अनसुलझे*
नई दिल्ली4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
हरदोई4मई26*अनियंत्रित बाइक ने साइकिल को पीछे से रौंदा, साइकिल सवार की मौके पर ही मौत*