रायबरेली23नवम्बर24*एस.जे.एस महराजगंज में सैर– सपाटा व पिकनिक का आयोजन बच्चों ने भरपूर उठाया आनंद
महराजगंज/ रायबरेली: एस.जे.एस महराजगंज में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सैर–सपाटे का आयोजन किया गया। जिसके लिए विद्यार्थियों को विद्यालय -परिवहन से लखनऊ स्थित सुविख्यात जनेश्वर मिश्र पार्क ले जाया गया। जहां पार्क के सुरम्य वातावरण. पेड़ पौधों थ्रीन्डी शो. जुरासिक पार्क व विविध प्रकार के झूलों में झूलकर सभी विद्यार्थी प्रमुदित, उल्लासित व पुरलुत्फ नजर आए। विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह ने बताया कि पिकनिक व समय होता है जो बच्चों की स्मृतियों में हमेशा ताजा रहता है। वही विद्यालय की सह प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह ने पिकनिक का उद्देश्य शैक्षणिक दिनचर्या से ब्रेक प्रदान करना और बच्चों के बीच सामाजिक संपर्क को बढ़ाना भी बताया। विद्यार्थियों को सैर–सपाटे पर जाते और आते वक्त खाद्यय व पेय पदार्थ का वितरण भी किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव ने बताया कि पिकनिक हमारी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक होता है। पिकनिक की सफलता व भव्यता का श्रेय समस्त विद्यालय स्टाफ को जाता है।

More Stories
मथुरा*थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 1कार ,1मोटरसाइकिल व1 आवासीय जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई ।*
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*