रायबरेली18अप्रैल25* निमंत्रण से घर लौट रहे थे, तभी भारी गड्ढे में बाइक समेत गिर पड़े।
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची डीह मार्ग स्थित बघौला गांव के पास एक बार फिर सड़क पर बने गड्ढे ने जान ले ली।
जानकारी के मुताबिक, नवाबाद मजरे पारी थाना जगतपुर निवासी रतीपाल (उम्र 65 वर्ष) अपने भतीजे अमृतलाल के साथ निमंत्रण से घर लौट रहे थे, तभी भारी गड्ढे में बाइक समेत गिर पड़े।
हादसे में रतीपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक अमृतलाल बाल-बाल बच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी गड्ढे में कुछ दिन पहले एक और बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और वे जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

More Stories
लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*आगामी जनगणना में लिव-इन रिलेशन में रहने वाले कपल को लेकर सरकार विशेष प्रावधान करने जा रही है।
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर करीब 850 की जा सकती हैं।