रायबरेली12जनवरी25*कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय पर मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्म दिवस
रायबरेली (महाराजगंज)ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय महराजगंज में कांग्रेस महासचिव वा वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी का 53 वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेसियों ने जन्म दिवस पर केक काटने के बाद जरूरतमंदो को कंबल भी वितरित किए
ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटकर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
वहीं इस दौरान महराजगंज कस्बे के सभी 7 बूथों के अंतर्गत रहने वाले करीब पांच दर्जन से अधिक जरुरत मंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कंबलों को वितरित किया गया है।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत मिश्रा, प्रिंशू वैश्य हौसला तिवारी, राजेश कुमार, राम चंदर सिंह, इस्तियाक अहमद, रवि चंद सिंह, भगवान दीन फौजी, हनुमान जायसवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें