रायबरेली11जनवरी25*सड़क पर जल भराव से आवागमन बाधित फैल सकती हैं गंभीर बीमारियां
महराजगंज/रायबरेली। हलोर कस्बे के तिराहे पर कई घरों की नलियों का पानी भर जाने के चलते जहां एक ओर आवागमन बाधित है, तो वही संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। जिसको लेकर आज हलोर इकाई के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने व्यापारियों की अगवाई में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सचिन यादव को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में उद्योग व्यापार मंडल हलोर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा है कि, हलोर कस्बे के मेन तिराहे पर शिवकुमार अतीक हाफिज के नाली का गंन्दा पानी रोड पर बह रहा है, जिसके चलते आर सी.सी. रोड भी गड्ढे में तब्दील हो गई है। और भीषण संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। इसलिए अविलम्ब इन लोगों के घरों का पानी रोड पर आने से रोका जाए, अन्यथा यह सभी लोग अपने घरों की नालियों के पानी का निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे रोड पर आवागमन बाधित न हो और संक्रामक बीमारी फैलने से रोका जा सके। मामले में उप जिलाधिकारी सचिन यादव का कहना है कि, व्यापारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया है। जल्द ही जांच कर मामले का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर राजू, कप्तान, अकतर, सफीक, पुष्पेंद्र, अरमान, सुहैल,नन्हऊ आदि व्यापारी मौजूद।

More Stories
दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदोई8जून26* पुलिस को बड़ी सफलता अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 25 वाहन बरामद
हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया हरदोई