*डलमऊ ऊंचाहार 9.2.22*
रायबरेली09फरवरी*पुलिस प्रशासन ने जब्त की 1 करोड़ 20 लाख रुपये की सम्पत्ति
*रायबरेली पुलिस ने दो शराब माफियाओं के कब्ज़े से 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की संपत्ति को कुर्क किया*
यह संपत्ति शराब के अवैध
कारोबार से अर्जित की गई थी। पुलिस ने ढोल मजीरा के साथ माफियाओं के आवास पर पहुंच कर कुर्की की नोटिस चस्पा की और संपत्ति को कुर्क कर लिया। मामला डलमऊ थाना इलाके के दीनगंज का है। यहां हिस्ट्रीशीटर अमरेश जायसवाल और अजय जायसवाल अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हैं। अवैध कारोबार से अर्जित धन से इन लोगों ने आलीशान मकान और क्रेटा जैसी महंगी गाड़ी और बाइक खरीद रखी है। पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर 14-1 गैंगेस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों के मकान,एक क्रेटा कार और एक बाइक को कुर्क कर लिया है। दोनो के खिलाफ आधा आधा दर्जन से ज़्यादा संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
बाइट-विश्वजीत श्रीवास्तव-एडिशनल एसपी
*ब्यूरो रिपोर्ट राजपाल सिंह यूपी आजतक*

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई uppcs रिजल्ट में sdm पद पाकर शिवराजपुर का नाम रोशन करने वाली बेटी को*
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 30 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*