रायबरेली08अगस्त21*जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का गठन कर हरिहर सिंह को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष
महराजगंज रायबरेली
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह परिहार ने आज महराजगंज स्थित जनसत्ता दल कार्यालय पर संगठन विस्तार को लेकर बैठक की जिसमें उन्होंने महराजगंज ब्लॉक व बछरावां विधानसभा की युवा कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष पद पर हरिहर सिंह को जिम्मेदारी दी तो वही बछरावां विधानसभा की युवा कमेटी का गठन करते हुए किशन सिंह को युवा विधानसभा अध्यक्ष, मयंक दीक्षित को युवा विधानसभा उपाध्यक्ष ,अजीत सिंह को युवा ब्लॉक अध्यक्ष बछरावां, के रूप में जिम्मेदारी दी।तो वही मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सिंह परिहार ने बताया कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी इसी को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारी पूरे उत्तर प्रदेश में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संगठन को मजबूत करने को लेकर लगातार प्रयास रहे हैं। इसी क्रम में आज महाराजगंज और बछरावां की कमेटियों का गठन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह जिला मीडिया प्रभारी पिंटू सिंह वरुण सिंह संजय निर्मल छेदीलाल पासी वेद प्रकाश शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर15 मार्च 26*‘श्री लक्ष्मी नारायण होटल एंड रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला नया आधुनिक भोजनालय*
मथुरा 15 मार्च 26*अंतर जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी मथुरा के द्वारा किया गया*
मथुरा 15 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*