रायबरेली07अगस्त21*संपूर्ण समाधान दिवस में आई 66 शिकायतों में मौके पर सिर्फ 3 का ही हुआ निस्तारण
महराजगंज/रायबरेली
मंगलवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस शासन के निर्देशानुसार अब शनिवार को आयोजित हो रहा है, इसी क्रम में तहसीलदार रिचा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस जिसमें कुल 66 शिकायती पत्र आए। जिसमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित आए जिनमें वरासत एवं भूमि समाज को लेकर लोगों की अधिक शिकायते रही आपको बता दें कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 66 शिकायते आई। जिसमें राजस्व की 49, व पुलिस की 14, आपूर्ति 1, अन्य 2, शिकायती पत्र आए।मौके पर सिर्फ 3 का ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए तहसीलदार रिचा सिंह ने संबंधित को निर्देश दिया कि निश्चित समय सीमा के अंदर शिकायतों का निस्तारण किया जाए किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस मौके पर राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार, लेखपाल राजेश कुशवाहा, बिपिन मौर्य, विवेक सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ10 मार्च 26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
जौनपुर10 मार्च 26*एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने किया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लाईनहाजिर।*
कौशाम्बी 10 मार्च 26*जिलाधिकारी ने की जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक*