रायबरेली06नवम्बर24*पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने एक व्यक्ति को जमकर मारा पीटा मुकदमा दर्ज
महराजगंज/रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के असनी गांव में जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला सहित चार लोगों ने एक व्यक्ति को जमकर मारा पीटा जिसमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है तो वही चोटहिल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादी अमित कुमार पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम असनी ने कहा है कि, मेरे पिता राम सजीवन पुत्र बाबू टंकी से डीजल लाने गए थे तभी लौटते वक्त जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर
गांव के ही दबंग प्रतिपक्षी गण सुनील पुत्र राम दत्त, राम दत्त पुत्र ज्ञानी, रामराज पुत्र ज्ञानी, व महंत की पत्नी आए और गाली गलौज करने लगे मना करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा जिसमें मेरे पिता राम सजीवन को गंभीर चोटें आई और मौके पर ही बेहोश हो गए किसी तरह एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया जहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा चारों दबंग प्रतिपक्षी गण जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि, घटना की जानकारी मिली है वादी की तहरीर पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ,प्रयागराज में दिखा चांद तो जिले में बादलों के बीच होता रहा इंतजार*
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर