रायबरेली06अप्रैल25*नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज*
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में नाली के विवाद को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अतुल तिवारी उर्फ गुड्डन (42) के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतक के पिता राजेंद्र कुमार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा शनिवार दोपहर बाजार जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे पुनीत सिंह, अजय वर्मा, बव्वा और करण प्रजापति ने उस पर हमला कर दिया। हमले में अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक की मां सुशीला तिवारी और बहनों अलका व वेदिका का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और जांच में एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

More Stories
नई दिल्ली ६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली ६जुन २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
मथुरा 5 जून 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 210 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*