रायबरेली 5 अप्रैल *महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाई गई महावीर जयंती
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में महावीर जयंती मनाई गई। दीप प्रज्वलन से आरंभ हुए कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बहुमान किया। अवधेश बहादुर सिंह ने महावीर स्वामी के जीवन पर सारगर्भित वक्तव्य दिए। स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं।
आपको बता दें कि, विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने कहा कि, धर्म की रक्षा एवं साधु जनों का पोषण तथा दुष्टों के पतन हेतु महापुरुषों के रूप में भगवान का अवतार होता रहता है। श्री बाजपेई ने महाभारत की पंक्तियां दोहराते हुए कहा-
💥 यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानि: र्भवति भारत, अभ्युत्थानम अधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।
💥पवित्राणाय साधुनाम विनाशाय च दुष्कृताम्, धर्म संस्था पदार्थाय संभवामि युगे युगे।।
उन्होंने कहा कि, आज से 2500 वर्ष पूर्व बिहार राज्य के वैशाली के कुंडग्राम में लिच्छवी में पिता सिद्धार्थ एवं माता त्रिशला के यहां महावीर जी का जन्म हुआ। गुरु पार्श्वनाथ के अन्याय बनकर 28 वर्ष ग्रहस्थ रूप के बाद सन्यास धारण किया। पंचशील सिद्धांत सत्य अहिंसा आस्तेय अपरिग्रड एवं ब्रह्मचारी द्वारा मानव कल्याण एवं इसलोक और परलोक का रास्ता दिखाया। जैन धर्म के 24वें तीर्थकर के रूप में ज्ञान की ज्योति प्रखर करी। हमें महावीर जी के दिखाए रास्ते पर चलकर मानव कल्याण का व्रत धारण करना चाहिए।
इस अवसर पर पीआरओ राजीव मिश्रा, आदर्श शुक्ला, मंजू सिंह, सरिता, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, ज्योति जायसवाल, शालिनी सिंह, फातिमा, साधना सिंह, शिवानी वर्मा, गर्विता सिंह, सुमन बहादुर, जय सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, प्रशांत तिवारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
पूर्णिया27अप्रैल26*सपने कुचलने नहीं देंगे – कर्नल अशोक सिंह का कांग्रेस पर वार*
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर