रायबरेली 30 अगस्त *एक ही चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सो रहे भाई-बहन पर हुआ एसिड अटैक ट्रामा सेंटर रेफर
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखा तिवारी मजरे सिकंदरपुर गांव में छप्पर के नीचे मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रहे भाई बहन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसिड अटैक कर दिया, जिससे भाई बहन दोनों बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस ने दोनों को उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल में भी उनकी हालत नाजुक देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी धर्मराज उर्फ धर्मू रैदास बीती रात अपने परिवार के साथ घर के दरवाजे चारपाई पर लेटा हुआ था, थोड़ी ही दूर पर छप्पर के नीचे इनकी बेटी किरण उर्फ काजल 16 तथा बेटा अमन 12 मच्छरदानी लगा कर चारपाई पर लेटे थे, बताते हैं कि, लगभग 2 बजे के करीब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक ही चारपाई पर लेटे भाई बहन के ऊपर एसिड अटैक कर दिया गया, जिससे दोनों लोग बुरी तरह झुलस गए। चीख पुकार के बीच परिजन और आस पड़ोस के लोग जागे, तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर भाग निकला।
परिजनों ने आनन-फानन घटना की सूचना 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायल युवक और युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों को हुई वैसे ही एसपी श्लोक कुमार, एडिशनल एसपी, सीओ महराजगंज, कोतवाल महराजगंज समेत फॉरेंसिक टीम और बछरावां थाना इंचार्ज समेत कई थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया, और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इसके अलावा घटना की जानकारी होते ही सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला समेत कई राजनीतिक दलों के नेता घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार ढांढसबंधा रहे है।

More Stories
मथुरा 6 अप्रैल 26*थाना माँट पुलिस द्वारा 03 वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 6 अप्रैल 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मलूक पीठ का निरीक्षण*
अयोध्या 6 अप्रैल 26*पूर्व भाजपा विधायक रामदेव आचार्य की 79वी जयंती पर रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन