रायबरेली 16 अगस्त 2023**पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन*
रायबरेली से राजपाल सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक।
लालगंज रायबरेली। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर लालगंज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक गांधी चौराहा पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुये जहां उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी वहीं भाजपा का ध्वज लहराकर उन्हे सलामी भी दी। पुण्य तिथि के मौके पर फल सहित बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया ।इस अवसर पर अटल जी के साथ कार्य करने वाले पूर्व मंत्री गिरीस नारायण पाण्डेय ने कहा कि वे राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहे । राजनैतिक क्षेत्र मे भी उन्होने सभी दलो से सम्भाव बनाये रखा। उनकी राजनैतिक प्रतिभा की देस और विदेस हर जगह धूम थी । पूर्व जिला अध्यक्ष आरबी सिंह ने कहा कि अटल जी ने पार्टी की जो नीव रखी थी उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े ही कार्य कुशलता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। आज भारत विकास के सफलतम पायदान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ,शौचालय, उज्जवला गैस योजना, सबको राशन ,आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान के साथ हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम केंद्र सरकार कर रही है। भाजपा नेता जेपी सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के बताए हुये रास्ते पर चलकर हम सब कार्यकर्ता भाजपा को और अधिक मजबूत कर सकते हैं। साथ ही राष्ट्र की सेवा भी कर सकते हैं। बैसवारा डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने भी अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें सच्चा लोकतंत्र सेनानी बताया।
वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडे और कार्यक्रम के संयोजक सुसील शुक्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अब हम लोगों के बीच नही है लेकिन उनके द्वारा राष्ट्र और संगठन के लिये किये गये कार्य हम सब के लिये अनुकरणीय है। उनके विचारों को अंगीकार करके ही हम राष्ट्र और संगठन को मजबूत कर सकते है। वहीं भाजपा नेता सिवप्रकास पाण्डेय, सुशील शुक्ला,सुरेन्द्र गुप्ता, रविनन्दन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ पांडे,कैलास बाजपेयी, अनूप पाण्डेय, विद्यार्थी परिषद पूर्व जिला संयोजक नीलेश शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, मंटू बाजपेयी, मुन्नीलाल, सुनील मिश्रा, रिंकू बाजपेई ,राजेश निर्मल ,जनार्दन सिंह, सिवम गुप्ता, ब्रम्हेन्द्र विक्रम सिंह, अर्पित गुप्ता, असोक शुक्ला, महेस सोनी, अतुल त्रिपाठी ,सुरेश बहादुर सिंह, अभय सिंह,अनुज अग्निहोत्री, शीतल गुप्ता, याकूब खान,, शीलू त्रिवेद्वी, रणविजय सिंह, राजकुमार जायसवाल सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ,मृत्युंजय बाजपेई ,अप्पू शर्मा आदि सैकड़ों लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
*रिपोर्ट राजपाल सिंह ब्यूरो चीफ रायबरेली यूपी आजतक*

More Stories
कौशाम्बी 25/11/25* यूपी आजतक न्यूज चैनल कौशाम्बी कई खास खबरें
अयोध्या 25/11/25*बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव ने 20-11-2025 तक खरीदे गये गन्ने का किया गन्ना मूल्य भुगतान
हरदोई 25/11/25*गोद भराई में शामिल होने जा रही महिला के साथ दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के आभूषण लूटे