October 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️रात 10 बजे की बड़ी खबरें

लखनऊ: फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने में महिला अरेस्ट। सैरपुर पुलिस ने 62 वर्षीय पुष्पा देवी को पकड़ा। मृतक साधू को मामा बताकर फर्जी वसीयत बनवाई। ग्राम बौरूमऊ की जमीन से जुड़ा है पूरा मामला। साल 1981 और 1985 के दस्तावेजों में कूटरचना। धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज। पुष्पा देवी समेत पांच नामजद आरोपियों पर केस।

➡️लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामला। लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर इनाम घोषित। पुलिस ने श्रद्धा दुबे पर 25 हजार इनाम रखा। श्रद्धा की बहन और ड्राइवर पर 25 हजार इनाम।

➡️प्रयागराज: अतीक की जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे फ्लैट। सीएम योगी 15 अक्टूबर को करेंगे भूमि पूजन। पद्मलोक आवासीय परियोजना का होगा भूमि पूजन। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेंगे आवास। कसारी-मसारी आवासीय योजना में बनेगा अपार्टमेंट। प्रयागराज के चकिया में बनेगा पद्मलोक अपार्टमेंट।

➡️आगरा: आगरा में परिवार फूड प्वॉइजनिंग का शिकार। आलू-चावल खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश। आलू-चावल और चाय पीने के बाद बिगड़ी हालत। पड़ोसियों को बेहोशी की हालत में मिला परिवार। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया। इलाज के दौरान 5 वर्षीय मासूम की मौत। अस्पताल में 4 लोगों का चल रहा है इलाज। किरावली के वार्ड 10 में किराए पर रहता है परिवार।

➡️फतेहपुर: अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस का एक्शन। बकेवर और जहानाबाद पुलिस की कार्रवाई। दोनों क्षेत्रों से 34.8 क्विंटल पटाखे सीज। 5 आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज किया गया। आगामी त्योहारों को देखते हुए कार्रवाई।

➡️गोरखपुर: बदमाशों से लड़ने वाली बहादुर बिटिया सम्मानित। ज्वेलरी दुकान से जेवर लेकर भाग रहे थे आरोपी। अमृता वर्मा ने अदम्य साहस दिखाते हुए पकड़ा। चेहरे से कपड़ा हटने पर आरोपियों की हुई पहचान। गोला पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया अरेस्ट। मिशन शक्ति अभियान के तहत मिला सम्मान।

➡️सोनभद्र: ट्रेन की चपेट में आई छात्रा शाहिना। 16 वर्षीय शाहिना गंभीर घायल हुई। मेडिकल कॉलेज में छात्रा मृत घोषित। दुद्धी कोतवाली इलाके का मामला।

➡️देवरिया: 2 लाख की अवैध स्मैक की गई बरामद। 17.07 ग्राम अवैध स्मैक की गई बरामद। पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। सुरेंद्र सोनकर और अनूप चौहान गिरफ्तार। बरहज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी।

➡️अयोध्या: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट। एडीजी प्रवीण कुमार ने की पैदल गश्त। एसएसपी पुलिस बल संग सड़क पर उतरे। दीपोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

➡️देवरिया: तेलंगाना राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का दौरा। अमर शहीद सम्मान समारोह में की शिरकत। 8 शहीद सैनिकों के परिवारों को किया सम्मानित। लोगों से शहीद परिवारों को गोद लेने की अपील।

➡️कानपुर: बिठूर में नगर पंचायत उप चुनाव सम्पन्न। उपचुनाव में लगभग 66 प्रतिशत मतदान। 7 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद। 15 तारीख को होगी उप चुनाव की मतगणना।

➡️मऊ: ADG वाराणसी नवीन अरोड़ा पहुंचे मऊ। ADG नवीन अरोड़ा ने लिया जायजा। धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ताओं संग की बैठक। आगामी त्योहारों को लेकर की गई बैठक। मऊ पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम।

➡️वाराणसी: नवरात्र में मांस बेचने पर नगर निगम सख्त। खुली दुकान पर लगाया गया 5,000 जुर्माना। आदेशों की अनदेखी कर मांस बेचने पर एक्शन। चोरी-छिपे बिक्री कर रहे विक्रेताओं पर कार्रवाई। 26 अक्टूबर तक मांस की दुकानें बंद रहेंगी।

➡️मिर्जापुर: पूर्व IAS दिव्या मित्तल 15 अक्टूबर को करेंगी एलान। चुनाव लड़ने को लेकर दिव्या मित्तल रखेंगी पक्ष। सोशल मीडिया के जरिये 15 अक्टूबर को करेंगी एलान। मां विंध्यवासिनी धाम में दिव्या मित्तल करेंगी पूजा। विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिल रहीं दिव्या मित्तल।

➡️जालौन: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का जालौन दौरा कल। दोपहर 1.20 बजे पहुंचेंगे डिप्टी CM केशव मौर्य। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक।

➡️सीतापुर: बाइक सवार पिता-पुत्र पर बंदर का हमला। बंदर के हमले में पिता-पुत्र हुए घायल। दोनों को एम्बुलेंस से लाया गया CHC। पिता की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर। महोली कोतवाली के कारीपाकर का मामला।

➡️देहरादून: सीएम पुष्कर धामी की अध्यक्षता में बड़ी बैठक। गृह सचिव सहित सभी जिलाधिकारी बैठक में शामिल। सभी SSP, मंडलायुक्त और IG भी बैठक में मौजूद। गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकारियों के साथ बैठक।

➡️औरैया: फफूंद रेलवे स्टेशन पर साइबर जागरूकता अभियान। औरैया पुलिस की साइबर टीम ने चलाया अभियान। आमजन, बच्चों और व्यापारियों को किया जागरूक। फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह।

➡️मिर्जापुर: स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर। हादसे में बड़े पिता और भतीजा हवा में उछले। दोनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मृत घोषित किया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो छोड़कर चालक फरार। चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर की घटना।

➡️शाहजहांपुर: सपा सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे शाहजहांपुर। दलित सम्मेलन के बारे में दी गई जानकारी। 15 नवंबर को आगरा में होगा दलित सम्मेलन। रामजीलाल सुमन ने सरकार पर साधा निशाना।

➡️बाराबंकी: त्योहारों से पहले खाद्य विभाग सक्रिय। फल कारोबारियों पर विभाग का एक्शन। केले पकाने वाले केंद्रों पर हुई जांच। जिले के 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। 70 किलो सड़े-गले फल नष्ट कराए।

➡️बलिया: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का दौरा। चारु चौधरी मिशन शक्ति कार्यक्रम में पहुंचीं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। 50 महिलाओं को किया गया सम्मानित।

➡️आगरा: डॉग हटाने को लेकर विवाद में मारपीट। कैफे संचालक को दुकान से घसीटा गया। दुकान से घसीटकर जमकर पीटा गया। बोतल और बाल्टी से हमले का आरोप। मारपीट की घटना CCTV में हुई कैद। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का मामला।

➡️दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में FIR दर्ज। सौरभ दास, आशुतोष और अन्य पर FIR। JDU दफ्तर का दरवाजा फांदकर घुसे थे। CJP नेता दरवाजा फांदकर अंदर घुसे थे।

➡️मैनपुरी: श्री राम बारात को लेकर पुलिस अलर्ट। राजा के किले से शहर में पहुंचेगी बारात। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात। SP ने पुलिसकर्मियों को किया अलर्ट।

➡️सुल्तानपुर: युवक की संदिग्ध मौत मामले से जुड़ी खबर। युवक ने पिता के लाइसेंसी असलहे से मारी गोली। लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर किया सुसाइड। साली का ससुरालवालों से चल रहा था विवाद। ससुराल में वाद-विवाद हल करवाने पहुंचा था। वहां से लौटकर गोली मारकर किया सुसाइड। पुलिस ने लाइसेंसी असलहे को कब्जे में लिया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव की घटना।

➡️बलिया: बांसडीह थाने का औचक निरीक्षण। SP डॉ. ईरज राजा ने किया निरीक्षण। मेस, बैरक, मालखाने का किया निरीक्षण। पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश।

➡️कौशांबी: कार चोरी के मामले में गिरफ्तारी। आरोपी रमेश पटेल हुआ अरेस्ट। कब्जे से चोरी की कार बरामद। संदीपनघाट थाना पुलिस ने पकड़ा।

➡️लखनऊ: LDA की आईटी सिटी योजना में लापरवाही। विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर VC नाराज। 2 महीने बाद भी विकास कार्यों में सुधार नहीं। अधिकारियों और इंजीनियरों को VC ने फटकारा। 4 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। रेवेन्यू इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश पर कार्रवाई की गाज। सूर्यप्रकाश को बर्खास्त करने का VC ने दिया आदेश।

➡️आगरा: बच्चे को बाइक से टक्कर में खूनी संघर्ष। समझाने पहुंचे परिजनों को जमकर पीटा। आरोपियों के परिवार ने जमकर पीटा। बेल्ट, ईंट, लाठी-डंडे से मारपीट का आरोप। मारपीट में तीन लोग हुए घायल। कमला नगर के बल्केश्वर का मामला।

➡️लखनऊ: होटल में युवती की गिरकर मौत का मामला। युवक अवनीश के साथ होटल में रुकी थी युवती। युवक पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप। बहन की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा। पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज सुरक्षित किए। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें गठित। सुशांत गोल्फ सिटी के होटल सेलेस्टियल की घटना।

➡️लखनऊ: मोहनलालगंज दुष्कर्म मामले में अभियुक्त को सजा। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस को सफलता। दुष्कर्म के दोषी शिवराम उर्फ रज्जू को सजा। अभियुक्त को 10 साल कारावास की सजा सुनाई। एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। जुर्माना नहीं देने पर छह महीने अतिरिक्त कारावास। मोहनलालगंज थाने में 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ।

➡️रायबरेली: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत। एक युवक घायल, हायर सेंटर रेफर। भदोखर के कलसहा के पास हादसा।

➡️गाजीपुर: बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली। एक के सीने, दूसरे के पैर में लगी गोली। दोनों घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी। भांवरकोल थाना इलाके की वारदात।

➡️लखनऊ: IT सिटी में शामिल गांवों की बदलेगी सूरत। 100 करोड़ में LDA पूरे क्षेत्र में कराएगा विकास कार्य। सड़क, सीवर, वाटर लाइन और ड्रेनेज की सुविधाएं होंगी। विकास कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश।

➡️लखनऊ: यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष मतदाता कैंप। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान। सभी बूथों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे BLO। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए मिलेंगे फॉर्म-6। पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को मिलेगा मौका। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दिए निर्देश। सभी जिलों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश।

➡️लखनऊ: पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर ने की समीक्षा बैठक। योजनाओं की प्रगति पर अफसरों से ली जानकारी। खराब हैंडपंपों की मरम्मत प्राथमिकता पर हो-राजभर। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर। मुख्यमंत्री ग्राम सौर ऊर्जा योजना की प्रगति की समीक्षा।

➡️बलिया: चारु चौधरी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन। भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन। मणिपुर कांग्रेस सांसद के खिलाफ प्रदर्शन। सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ रोष। JNU में यौन उत्पीड़न मामले में प्रदर्शन।

➡️बरेली: IVRI में इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग। 9वें दिन भी छात्रों की भूख हड़ताल जारी। UP वेटरनरी एसोसिएशन अध्यक्ष छात्रों से मिले। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की दी सलाह। इज्जतनगर थाना के IVRI परिसर का मामला।

➡️देहरादून: सीएम धामी की DM और SSP के साथ बैठक। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई अहम बैठक। मुख्यमंत्री धामी ने कहा- सड़कें गड्ढामुक्त हों। लापरवाही पर होगी कार्रवाई- मुख्यमंत्री धामी। ‘विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं।’ ‘जनता को दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं अधिकारी।’ ‘राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।’ ‘1 नवंबर तक पूरे हों सीवर, पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य।’ खुदी सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। ‘कुंभ-2027 की तैयारियों में देरी पर तय होगी जवाबदेही।’ ‘त्योहारों में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था पर सख्ती।’ आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश।

————————————————————————————

Taza Khabar