लखनऊ5jul*सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पीने और पिलाने वालों तथा रात्रि 10 बजे के बाद, मदिरा बेचने वालों के विरूद्ध आबकारी का अभियान जारी*
लखनऊ, अमित, संवाददाता/उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार, जनपद लखनऊ में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, रात 9:00 बजे से देर रात्रि तक, ज़िला आबकारी अधिकारी लखनऊ के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की तीन टीमों द्वारा शहर के विभिन क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानो पर मदिरा पीने और पीलाने वालों तथा रात्रि 10 बजे के पश्चात मदिरा बेचने वालों के विरुध अभियान चलाया गया।
आबकारी निरीक्षक सेक्टर 1 तथा आबकारी निरीक्षक सेक्टर 12 की टीम द्वारा चाइना बाज़ार, तुलसी सीनेमा के निकट, तथा परिवर्तन चौक के आसपास के क्षेत्रों में कार्यवाही की गई। आबकारी निरीक्षक सेक्टर 8, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 10, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 व आबकारी निरीक्षक सेक्टर 7 की टीम द्वारा आलमबाग और श्रिंगार नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में हनीमेन चौराहा, ग्वारी चौराहा, विभूतिखंड मायरस हॉस्पिटल के निकट पार्क के आसपास क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 5, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 तथा आबकारी निरीक्षक सेक्टर 4 की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पीने-पीलाने वालों व गुमटी आदि से छुपाकर देर रात तक बिक्री करने वालों के विरुध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब की दुकानों के आस पास लगे ठेलो और ढाभो तथा स्टेशन व बस अड्डे के आस पास के इलाकों को विशेष रूप से चेक किया गया।
अभियान के दौरान आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों दो व्यक्तियों के विरुध नियमानुसार कार्यवाही की गई। इस अभियान एवं कार्यवाही पर जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि “सार्वजनिक स्थानों पर पीने और पीलाने वालों तथा देर रात्रि तक शराब बिक्री करने वालों के विरुध चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कार्यवाही का दौर जारी रहेगा।”

More Stories
हल्द्वानी28जून26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कोचिंग सेंटरों के लिए नए नियम बनाने को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा
नई दिल्ली28जून26*2047 तक जैव ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत-जुएल ओराम ग्रीन पावर इंडिया–
सुलतानपुर28जून26*थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार*