राजस्थान15अप्रैल*पाक महीने में देश मे अमन चैन की दुआओं के साथ रोज़ा अफ्तार का प्रोग्राम सुल्तानपुर में हुआ सम्पन्न
नेकी और सच्चाई की राह दिखाने वालें माहे रमजान के पाक महीने में देश मे अमन चैन की दुआओं के साथ रोज़ा अफ्तार का प्रोग्राम सुल्तानपुर में हुआ सम्पन्न
*मंज़ूर तंवर*
KGN एसोसिएट्स जानिब से रोज़ा अफ्तार का कार्यक्रम मुनअक़िद किया गया जिसमे हिंदुस्तान में अमन-चैन की दुआओ के साथ उपस्थित सेकड़ो रोज़ेदारों को रमज़ान की मुबारकबाद पेश की गई
के.जी.एन. एसोसिएट्स के ख़लील भाई ने बताया मदरसा अज़ीज़िया की नई बिल्डिंग में आयोजित भव्य रोज़ा अफ्तार कार्यक्रम में मेहमाने खुशीशी के तौर पर आबिद कागज़ी,प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस,शहर काजी हाफिज इकरामुद्दीन,हीरेन्द्र शर्मा भाजपा वरिष्ठ नेता,हेमलता विनीत शर्मा चेयरमेन नगरपालिका,सुल्तानपुर यशवंत चौधरी पीसीसी सदस्य,गिरिराज गुप्ता पूर्व सरपंच,नसरू खान पूर्व पीसीसी सदस्य,असलम शेर खान चिंटू चेयरमेन मयूर ग्रुप,बबलू पठान उप चेयरमेन नगरपालिका, सुल्तानपुर,नीरज नागर सरपंच किशोरपुरा,पूर्व सरपंच मंगू अली,शंकर गुर्जर,किशन शर्मा,केशव शर्मा समाजसेवी,कांग्रेस नेता महेंद्र गुर्जर,मुजीब लाहौरी,अबरार हकीमी,इरशाद खान,अखिलेश यादव शामिल हुए।सभी अतिथियों ने रमज़ान की मुबारकबाद पेश की गई।सभी अतिथियों को मालार्पण कर शाल ओढ़ाकर स्वागत किया, कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूरी तरह से कौमी एकता को मजबूत करने की बात कही। इसके बाद खाने का एहतमाम भी रखा गया,रोज़ा अफ्तार प्रोग्राम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया,इस मौके पर दो नंन्हे रोज़ेदार असद तंवर और समीर कागज़ी का भी इस्तक़बाल किया गया।तशरीफ़ लाकर रौनक अफ़ज़ाई करने वाले सभी रोजेदारों,अतिथियों का आभार जताया। रोज़ा अफ्तार में के.जी.एन. एसोसिएट्स के सदस्य दिलशेर अंसारी,इंजीनियर मोइनुद्दीन,रहमत अली,आसिफ आंसू,इरशाद अंसारी,गुलाम रसूल जम्प,सोनू जेसीबी,फ़क़ीर मंज़ूर ठेकेदर,वसीम नेता, इरफान अंसारी सहित सेकड़ो रोजेदारों ने शिरकत की। ख़लील भाई डाबला सेठ ने सभी शिरकत करने वालो का शुक्रियां अदा किया

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*