राजगढ़8अक्टूबर*आतिशबाजी के लायसेंस हेतु आवेदन आमंत्रित।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व हेतु अस्थाई आतिशबाजी के लायसेस हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि अस्थाई आतिशबाजी के लायसेस हेतु आवेदन पत्र नियत प्रारूप में जिला कार्यालय राजगढ़ के कक्ष क्रमांक 120 लायसेंस शाखा में 21 अक्टूबर 2020 तक प्राप्त किये जाएगे। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवदेन मान्य नही किया जाएगे। उन्होने बताया कि आवेदक को आवेदन पत्र विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के नियम 113 के अन्तर्गत फार्म न. ए.ई.5 में प्रस्तुत करना होगा। नियत प्रारूप पर ही आवेदन पत्र मान्य किए जाएगे। आवेदन पत्र के साथ लायसेंस शुल्क की राशि रू 150 लेखा शीर्ष 0070 एक्सप्लोसिव लायसेंस शुल्क मद में चालान द्वारा बैंक में चालान की एक प्रति तथा आवेदक के 2 फोटो के साथ जमा करना होगा। विदेशी आतिशबाजी के क्रय-विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। विदेशी आतिशबाजी क्रय-विक्रय नही की जाएगी। इस आष्य का शपथ पत्र आवेदक को आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा आवेदक को लायसेसों की शर्तो का पूर्णतः पालन करना अनिवार्य होगा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़