राजगढ़29नवम्बर*अपह्रत युवक को मुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर अल्टो कार जप्त करने मे प्राप्त की सफलता
*कुरावर पुलिस द्वारा अपहरण किए गए युवक को शूजालपुर जाकर मुक्त कराकर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर अल्टो कार जप्त करने मे प्राप्त की सफलता।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* घटना दिनांक 27 .11.21 को चार आरोपी शूजालपुर से अल्टो कार से कुरावर आए तथा महाकाल ढाबे के पास रामचंद्र पिता गंगा प्रसाद शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बिलहरी द्वारा मोटरसाइकिल बेची उसके रुपयों के लेन-देन की बात करने के लिए बुलाया दोपहर करीब 2:00 बजे दिन को जब रामचंदर अपने साथी कमल के साथ महाकाल ढाबा कुरावर आया तो चारों बदमाशों ने रामचंद्र को जबरदस्ती अपनी अल्टो कार में पटक कर अपहरण कर शूजालपुर ले गए घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । तथा टीम गठित कर शीघ्रता से शूजालपुर जाकर शूजालपुर से सकुशल रामचंद्र शर्मा पिता गंगा प्रसाद शर्मा उम्र 23 साल निवासी बिलहरी को मुक्त करा कर आरोपी महेश नाथ उम्र 28 वर्ष निवासी शुजालपुर मंडी को एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार क्रमांक mp 04 y 9686 को जप्त किया जा कर आरोपी महेश नाथ को गिरफ्तार किया गया ।
थाना कुरावर की पुलिस टीम द्वारा रामचंद्र पिता गंगा प्रसाद शर्मा उम्र 21 साल निवासी बिलहरी को दस्तयाब किया जाकर विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक आर एस शक्तावत , सउनि अमृत लाल अहिरवार, प्रधान आरक्षक 199 प्रदीप बैरागी, आरक्षक 215 मुकेश मीणा , आरक्षक 875 आदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

More Stories
नई दिल्ली १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बाल विवाह मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम: पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाराबंकी १० फरवरी २६ * सीएम योगी का बाराबंकी दौरा आज,रामार्चा महायज्ञ के बाद विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित