राजगढ़23सितम्बर*21 पंचायत सचिव सस्पेंड राजगढ़ कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई:
खातों से राशि निकालकर काम ना करने का मामला।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित राशि आहरण करने के पश्चात कार्य न कराये जाने पर कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत जिला पंचायत राजगढ़ द्वारा जनपद पंचायत सारंगपुर के मदनलाल चौहान तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत आसारेटापंवार, कमलकिशोर शर्मा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत लीमाचौहान, पीरूलाल कटारिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पाड़ल्यामाता, दिनेश परमार तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत रामपुरिया एवं देवकीनंदन शर्मा सचिव ग्राम पंचायत रामपुरिया, सूरजसिंह तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सरेड़ी, रामचरण जाट तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सराली, जनपद पंचायत राजगढ़ के रामदयाल पिपलोटिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बगा एवं रामबाबू प्रजापति सचिव ग्राम पंचायत बगा, जनपद पंचायत ब्यावरा के लाकेशसिंह चौहान तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कुण्डीखेड़ा एवं मोहनसिंह सचिव ग्राम पंचायत कुण्डीखेड़ा, सीताराम दांगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत तलावली, राजेश सौंधिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पाड़लीगुसाई, लक्ष्मण गिर तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत तरेना-59 एवं रमेशचन्द्र दांगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत तरेना-59, जनपद पंचायत खिलचीपुर के चम्पालाल लववंशी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कुशलपुरा, गोपालराम दांगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कांकरिया, भगवानहिसंह तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत छीपीपुरा, जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के मनोहरलाल प्रजापति तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा, मोहन सोनगरा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बोकड़ी, लक्ष्मीचन्द सेन तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत ताजपुरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
More Stories
मथुरा 23 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
वृंदावन 23 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी के तार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मुजफ्फरनगर,23सितंबर2026*परेई गांव में साइकिल शो के दौरान दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे—कई घायल