राजगढ़23जनवरी*खिलचीपुर तहसील के रनारा गांव में आजाद समाज पार्टी की मीटिंग हुई सम्पन्न*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
आपको बतादे कि आज दिनांक 23-1-2022 को खिलचीपुर तहसील के ग्राम रन आरा में भीम आर्मी /आजाद समाज पार्टी की मीटिंग संपन्न हुई,जिसमे बहन कोमल वर्मा ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जिसमे सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सम्मान किया, और एड. चंद्रशेखर आजाद रावण का साथ देने का वादा किया और बहुजन हिताय ,बहुजन सुखाय ,भीम आर्मी /आजाद समाज पार्टी को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
उसी के साथ भीम आर्मी खिलचीपुर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए और भी गठन किया गया। जिसमें रमेश चंद्र वर्मा को तहसील प्रभारी एवं राजू मालवीय को तहसील मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया ।और सभी ने अपने कार्य को सच्ची ईमानदारी से और अपने कार्य और कर्तव्य के प्रति खरा उतरने का संकल्प लिया।
जिसमें मौजूद आजाद समाज पार्टी के तहसील अध्यक्ष कमल वर्मा, नवनिर्वाचित खिलचीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा खिलचीपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी राजीव मालवीय, भीम आर्मी छापीहेड़ा नगर अध्यक्ष लखन वर्मा , तहसील अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी कोमल वर्मा, भीम आर्मी जीरापुर तहसील अध्यक्ष ईश्वर सिंह आजाद, दीपक वर्मा ,गिरीराज ग्राम अध्यक्ष रनारा , नरसिंहगढ़ राजगढ़ तहसील अध्यक्ष सतीश भारतीय , भीम आर्मी तहसील सचिव धीरप मालवीय, लालसिंह बनवारी वर्मा , बरखेड़ा और भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हाथरस7जून2026*हाथरस में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
रोहतास/बंजारी7jun2026*: ब्रेक फेल ट्रक ने क्वार्टर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला।
रोहतास7jun 2026* सड़क हादसों का कहर: बाइक सवार की मौत, कार पेड़ से टकराई, एयरबैग ने बचाई जान