राजगढ़16नवम्बर*आठ माह पूर्व चोरी हुआ मंदिर का मुकुट की घटना में राजगढ़ पुलिस ने चोर को धर दबोचा।*
*पुलिस की सतर्कता से चोरी गया मुकुट सहित आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* दिनांक 23/02/ 2021 को फरियादी देवीसिंह पिता निर्भयसिंह सोंधिया उम्र 45 साल नि0 ग्राम गेहूंखेडी के द्वारा रिपोर्ट किया कि में दिनांक 23/01/21 को दोपहर 12:00 बजे अज्ञात व्यक्ति हमारे गांव आया और गांव में स्थित कृष्ण मंदिर में स्थापित मूर्तीयों पर कलर करने की कहकर मंदिर के फाटक खोलकर अंदर से भगवान की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकेट जिनका वजन करीब 500 ग्राम जो लगभग 15—20 साल पुराने थे जिनकी कीमती लगभग 15000/रू होगी मंदिर से चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 80/21 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अज्ञात चोर की तलाश के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति चांदी के मुकेट बेचने की फिराक में हैं। जिसको हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा जिसने अपना नाम रमेश सोनी उम्र 54 साल नि0 वार्ड क्र. 09 गांधी चौक लुहार मोहल्ला तलेन का होना बाताया उक्त आरोपी से बरामद मुकुटों के संबंध में पूछा तो उसने मुकुट ग्राम गेहूंखेडी के मंदिर से चोरी करना बातया। उक्त आरोपी से चोरी मुकुट विधिवत जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया बाद गिर. कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश गौड़, सउनि सोमनाथ भारती, सउनि हरीपुरी गोस्वामी, प्रआर 296 दिनेश गुर्जर, प्रआर. 539 शादाब खान की मुख्य भूमिका रही ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बाल विवाह मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम: पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाराबंकी १० फरवरी २६ * सीएम योगी का बाराबंकी दौरा आज,रामार्चा महायज्ञ के बाद विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित