राजगढ़13अक्टूबर*ब्यावरा शहर पुलिस ने 06 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 574/22 धारा 307, 294, 323, 147, 148, 149, 506 भादबि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की धारा 307 के आरोपियान कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं की सूचना से थाना प्रभारी ब्यावरा शहर निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा थाने में दो टीम गठित की गई टीम में स्वम थाना प्रभारी , आर. 759 दिनेश किरार एवं दूसरी टीम में उपनिरीक्षक मोरसिंह मंडेलिया, आरक्षक 656 संदीप के आरोपीयान का घर ग्राम डकोरा पहुंच कर दोनों टीम के द्वारा दबिश दी गई जो आरोपी कमल दांगी , दीपक दांगी, सुरेश दांगी, रामेश्वर दांगी, प्रदीप दांगी, सोमनाथ दांगी सर्व निवासी डकोरा को गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय ब्यावरा पेश किया जहाँ से न्यायिक हिरासत मे जिला जेल भेजा गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाहि में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर एवं उनकी टीम उपनिरीक्षक मोहरसिंह मंडेलिया, ए एसआई गुलाबचंद धाकड़, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह परमार, प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा, प्रधान आरक्षक संजय बाथम, आरक्षक 759 दिनेश , आरक्षक संदीप, आरक्षक चंद्रेश कुशवाह, आरक्षक रिंकेश धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
सुल्तानपुर २४ जनवरी २६*कैबिनेट मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को कड़ी नसीहत दी।
सुल्तानपुर २४ जनवरी २६**ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित*
लखनऊ २४ जनवरी २६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………*