यूपी आजतक मध्य प्रदेश राजगढ़ से समीर मंसूरी की खास रिपोर्ट
राजगढ़25सितम्बर*सुठालिया पुलिस को पांच माह से फरार 5000 का इनामी दुष्कर्म चढ़ा हत्थे
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अवधेश कुमार गोस्वामी( भा.पु.से.) द्वारा जिला राजगढ़ में अपह्त बालक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाकर जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना के गुमशुदा बालक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु आदेशित किया गया है । उक्त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद व एसडीओपी ब्यावरा श्रीमति नेहा गौर द्वारा थाना प्रभारी सुठालिया को अपने थाना के गुमशुदा अपह्त बालक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया ।
दिनांक 21/04/2022 को फरियादी ने थाने आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 21 04 2022 को रात करीब 11:00 बजे की बात है मैंने अपनी नाबालिक लड़की को देखा तो वह अपने कमरे में नहीं मिली इधर-उधर तलाश किया फिर भी नहीं मिली मुझे संदेह हुआ कि मेरी नाबालिक लड़की को ग्राम हांसरोद का नीलेश मेहर बहला-फुसलाकर कहीं भगा कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 140/ 2022 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। हालात वरिष्ठ अधिकारियों को बताए गए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त आदेश के पालन में दिनांक 18/09/22 को अपहर्ता को दस्तयाब कर कथन लेख किए कथनों पर से मामले में धारा 366 क 376 (2n), आईपीसी 5/6 पोक्सो एक्ट का इजाफा किया गया था आरोपी नीलेश मेहर फरार हो गया था जो आज थाना प्रभारी सुठालिया रजनीश सिरोठिया को सूचना मिली थी आरोपी नीलेश मेहर गिंदौर हाट जोड़ पर मोटरसाइकिल से कहीं जाने की फिराक में है मौके पर हमराह प्रधान आरक्षक सतीश त्यागी, आरक्षक सूरज चावरिया ने घेराबंदी कर आरोपी नीलेश को पकड़ा जिससे अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल कीमती करीब ₹50,000 की जप्त की गई आरोपी को थाने लेकर आए जिसे गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

More Stories
लखनऊ 26 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
रोहतास26 फ़रवरी 26*अपहृत इंटर की छात्रा एवं ब्यूटी पार्लर कर्मी शिवानी कुमारी का शव बुधवार को बांका से बरामद किया गया।
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*दबंगों के कब्जे से खाली करायी गयी जमीन निर्मित मकान में भी बंजर भूमि का कब्जा*