राजगढ़ 03 नवम्बर *दबंगों ने फरियादी के घर मे आग लगाकर किया बेघर,*
*पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, फरियादी को घर वापस दिलाया।*
ठाकुर हरपाल सिंह परमार
राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी (आईपीएस) द्वारा जिले मे अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार कई अभियान चलाए जा रहे हैं उसी तारतम्य में दिनांक 2 सितंबर को फरियादी जगन्नाथ तथा देवीलाल तंवर निवासी वेदर ने थाना भोजपुर में रिपोर्ट किया कि हमारे गांव के बद्रीलाल, पांचूलाल, चंपालाल तंवर से पूर्व की रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश के कारण उन्होंने हमारे घर में आग लगा दी है तथा दादागिरी कर हम पूरे परिवार को घर से बेघर कर दिया है। फरियादी की रिपोर्ट को थाना प्रभारी भोजपुर प्रभात गॉड द्वारा बड़ी गंभीरता से सुना गया तथा उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 398/22 धारा 436, 427, 34 भारतीय दंड संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे जो पुलिस द्वारा गहन मुखबिर से उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तथा जेल का रास्ता दिखाया। बाद फरियादी के परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर उनका घर वापस दिलवाया। फरियादी को अपना घर वापस मिलने पर जिल राजगढ़ पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर
मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण
मथुरा 14 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*