रांची 01 मार्च* हड़ताल पर राज्य के डॉक्टर
संवाददाता- इमरान अली की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज तक
रांची 01 मार्च* हड़ताल पर राज्य के डॉक्टर, OPD बंद होने से लौटे हजारों मरीज; मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग। राज्य भर के करीब 20 हजार डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में जाने की वजह से सभी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रही। जिसके बाद हजारों मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए।
अकेले रिम्स से करीब ढाई हजार मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए। रिम्स, सदर सहित सभी मेडिकल कॉलेज, क्लिनिक, निजी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा छोड़ पूरी चिकित्सीय व्यवस्था ठप रही।

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*