रांची:झारखंड17जून24* पश्चिमी सिंहभूम में एनकाउंटर में चार नक्सली मारे गए हैं।
इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को जिंदा भी पकड़ा है। यह मुठभेड़ गुवा इलाके में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से सारंडा के जंगल में सीआरपीएफ और पुलिस की टीम संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस ऑपरेशन के दौरान सोमवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है। चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।
अब तक मारे गए चार नक्सलियों में एक पर 10 लाख रुपए का इनाम था। वहीं एक 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली थी। नक्सलियों का एक एरिया कमांडर भी मारा गया है। उसपर दो लाख रुपए का इनाम था। वहीं एक महिला नक्सली को एनकाउंटर में मार दिया गया है। साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला नक्सली को जिंदा भी पकड़ा है।
मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान
1. सिंगराई मनोज- 10 लाख का इनामी
2. कांडे होनहागा- 5 लाख का इनामी
3. सूर्या मुंडा देवगम- 2 लाख का इनामी (एरिया कमांडर)
4. जंगा पूर्ति मारला- महिला नक्सली पकड़े गए नक्सली
1. टाइगर पांडु हांसदा- 2 लाख का इनामी (एरिया कमांडर)
2. 2. बत्री देवगम- महिला नक्सली

More Stories
चमौली19अगस्त26*उत्तराखंड में आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद*
रीवा19अगस्त26*पड़ोखर गांव में रास्ते के अभाव में परेशान स्कूली बच्चे, कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई रास्ता बनाने की गुहार*
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*