राँची20फरवरी*न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी।।
माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने आज राज भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी। इससे पूर्व मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, महापौर, राँची, सांसदगण, विधायकगण समेत भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण मौजूद थे।
इमरान अली न्यूज़ यूपी आजतक ✍🏻

More Stories
हरदोई११मार्च २६ * लोन के बदले 50 हजार की मांग,सीबीआई के जाल में फंसे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
लखनऊ ११ मार्च २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सहारनपुर ११ मार्च २६ * रूही अंजुम की लखनऊ दस्तक से सियासत गरमाई,अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद देहात सीट पर तेज अटकलें