यूपीआजतक30मार्च24*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*================================*
*1* नरसिम्हा राव समेत 4 शख्सियतों को भारत रत्न दिया गया, चारों को मरणोपरांत यह सम्मान मिला; लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को दिया जाएगा
*2* मोदी की सभा से पहले कल अमित शाह का सीकर में रोड शो, पीएम 2 अप्रैल को कोटपूतली आएंगे
*3* कांग्रेस बोली-BJP वॉशिंग मशीन, मोदी वॉशिंग पाउडर, कहा- विपक्षी नेताओं पर 51 केस, उनके लीडर्स पर 20 लेकिन कार्रवाई एक में भी नहीं
*4* ‘पार्टी के लिए चंदा, व्यपारियों को डंडा और ED का फंदा’, तीन मकसद पर काम कर रही है BJP, कांग्रेस नेता जयराम रमेश का वार
*5* आयकर विभाग के नोटिस पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, भाजपा पर लगाया कानून का उल्लंघन करने का आरोप
*6* दिल्ली जल बोर्ड केस- ED ने पहली चार्जशीट दाखिल की, 140 पन्नों की चार्जशीट में जल बोर्ड के पूर्व चीफ इंजीनियर और कॉन्ट्रेक्टर आरोपी
*7* एक और आप नेता की बढ़ी मुश्किलें: दिल्ली शराब घोटाले में कैलाश गहलोत को समन, पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे
*8* लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल BJP में शामिल हो गई हैं।
*9* भाजपा में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने कहा कि मैंने 30 साल सामाजिक क्षेत्र में काम किया है और अब मुझे राजनीतिक क्षेत्र में काम करना है। मैंने कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर काम नहीं किया है इसलिए मैं कोई पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं। ये मेरी पहली पार्टी है
*10* शिवराज पाटिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। शिवराज पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद भी रहे हैं। इसके साथ ही वह दसवीं लोकसभा के अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री व रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं
*11* एनसीपी शरद पवार के नेता नवाब मलिक की तबियत बिगड़ी, सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती
*12* मैं केवल हारना चाहता हूं’: तमिलनाडु का एक ऐसा उम्मीदवार, जो लड़ चुका है 238 बार चुनाव, फिर भी हौसले बुलंद,डॉ. पद्मराजन ‘इलेक्शन किंग’ के नाम से मशहूर हैं। इस बार वह निर्दलीय के तौर पर धर्मपुरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं
*13* अंतरिक्ष में भारत जो कर रहा वो हैरान करने वाला’, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इसरो की तारीफ की
*14* भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवें सप्ताह बढ़कर 642.631 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ये आंकड़े जारी किए गए हैं।
*15* देवरिया में दर्दनाक हादसा: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, तीन बच्चे और मां की मौत
*16* आंधी, ओले और बारिश से थमेंगी जिंदगी की रफ्तार, यूपी, हरियाणा, एमपी समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी
*==============================*
More Stories
लखीमपुर-13जुलाई25* जिला महिला चिकित्सालय में सर्जिकल वार्ड के सभी शौचालय चोक
नई दिल्ली13जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश-विदेश की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे….
हरिद्वार13जुलाई25*भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की 14 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस हेतु आमन्त्रण।