मड़िहान13सितम्बर*ग्रामीणों के बिरोध पर राजस्व टीम बैरंग लौटी वापस:
एसडीएम के आदेश पर नापी करने पहुँचे थे तहसील कर्मी, बिक्रय जमीन पर कब्जा चाहते हैं पट्टेदार
मड़िहान
एसडीएम के आदेश पर कब्जा दिलाने गई टीम ग्रामीणों के बिरोध पर बैरंग वापस लौट गयी। जिससे दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। मामला मड़िहान तहसील क्षेत्र के राहकला ग्रामसभा अंतर्गत समसदिया मौजा का है।
मामला यह बताया गया कि सिरसी ददरी सम्पर्क मार्ग पर डेढ़ बीघा ग्राम सभा की जमीन है। भूमिहीनों को 1994 में आवासीय पट्टा दिया गया था। जमीन में गढ्ढे होने के कारण कब्जा नही किया गया। नियम है कि तीन वर्ष तक पट्टे की जमीन कब्जा नही की गयी तो पट्टा स्वतः निरस्त हो जाता है। उसी जमीन पर दूसरी बार सन2013 में तीस ग्रामीणों को आवासीय तहसील से दिया गया था। लेकिन उन पट्टेदारों के सामने वही गढ्ढे की समस्या रही। सड़क किनारे कीमती जमीन पर कुछ भूमाफियाओं की नजर लग गयी। चौहद्दी देकर उपनिबंधक कार्यालय में कुछ पट्टेदारों से बैनामा करा लिया गया।
जमीन कब्जा करने के फिराक में क्रेता पट्टेदारों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहते थे। उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पट्टेदारों ने जमीन सीमांकन की मांग की। चूंकि आवासीय पट्टा की जमीन होने के कारण एसडीएम ने नापी के लिए राजस्व टीम के लिए आदेश कर दिया। आदेशनुसार टीम के साथ संतनगर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुँची। नाप शुरू होते ही ग्रामीणों ने बिरोध करना शुरू कर दिया। सभी पट्टेदारों की मांग थी कि जमीन नापकर सभी पट्टा धारकों को दिया जाय। बस इसी बात को लेकर ग्रामीण दो पक्षों में होकर वाद विवाद करने लगे। मामला बढ़ता देख टीम बैरंग लौट गई।
इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*