मेरठ17अप्रैल25*कातिल बीबी और जहरीला सांप!*
#मेरठ के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की लाश दो दिन पहले उसके घर के बेड पर मिली थी. लाश के पास एक जहरीला वाइपर सांप भी पाया गया. बताया कि सांप के काटने से अमित की मौत हुई है. सांप ने अमित को 10 बार डंसा था
पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी मौत सांप के काटने से नहीं, गला दबाने से हुई है।
अमित की पत्नी रविता से कड़ी पूछताछ हुई तो सांप के काटने की घटना कत्ल की सनसनीखेज वारदात में बदल गई. रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की हत्या की साजिश रची और फिर उसे अंजाम दिया था।
एक सपेरे से हजार रुपए में खरीद कर वाइपर सांप लाया गया. बेड पर अमित की गला दबाकर हत्या की गई और वाइपर सांप को अमित की कमर के नीचे दबाकर छोड़ दिया गया. लाश के नीचे सांप दबने से वह गुस्सा हुआ और उसने करीब 10 बार अमित की लाश को डंस लिया।
वाईपर सांपों की प्रजाति में सबसे विषैला माना जाता है ।
अमित की कातिल उसकी पत्नी रविता और उसका प्रेमी अमरदीप अब पुलिस हिरासत में है।

More Stories
कानपुर नगर1अगस्ता26*KDA में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खेल! 6 पर FIR, जांच के घेरे में पूरा नेटवर्क?
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*