मुम्बई24मार्च25*प्रेमी को पाने के लिए 3 बच्चो की माँ ने खुद ही मिटा लिया अपना सुहाग.. अब हुई अरेस्ट
मुंबई के गोरेगांव में विवाहिता रंजू चौहान (28) ने अपने प्रेमी शाहरुख़ और उसके दो दोस्तों मुईनुद्दीन व शिवदास प्रसाद के साथ मिलकर अपने पति चंद्रशेखर (38) की घर मे ही सोते हुए गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी रंजू और उसके साथी मुईनुद्दीन व शिवदास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला का प्रेमी शाहरुख़ फरार है। इन तीनों की लोकेशन घटना के समय चंद्रशेखर के घर मे ही पाई गई थी। यही से मुंबई पुलिस को शक हुआ और केस खुल गया।
सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती…
शाहरुख और रंजू की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई और उनके बीच करीबी रिश्ता बन गया, दोनों अक्सर घंटों फोन पर बात करते थे। वह अक्सर उसके पति की अनुपस्थिति में उसके घर जाता था और उसके बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करता था, यहाँ तक कि उन्हें बाहर घुमाने भी ले जाता था।
#LoveCrime #truestory

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला