मुजफ्फरनगर19अगस्त26*मुजफ्फरनगर के एक जज सुर्खियों में…*
*मुजफ्फरनगर*फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज रवि दिवाकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। कारण है केवल 4 महीनों में 22 दोषियों को मौत की सजा। रवि कुमार दिवाकर उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अपर जिला जज एवं सेशन न्यायाधीश (एडीजे) है। मुजफ्फरनगर में नवंबर 2025 में तैनाती के बाद से अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक करीब 10 मामलों में 22 अपराधियों को फांसी की सजा सुना कर दिवाकर फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। चर्चाओं में आना उनके लिए नई बात नहीं है। वह सबसे पहले 2022 में तब सुर्खियों में आए थे जब वाराणसी में सिविल जज रहते हुए उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कराने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों और पत्रों से जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। अपने पूरे न्यायिक करियर में वह अब तक कुल 35 लोगों को मौत की सजा सुना चुके हैं (जिसमें बरेली में दिए गए 13 और मुजफ्फरनगर के 22 मामले शामिल हैं)। हालांकि, भारतीय कानून के तहत निचली अदालत द्वारा दी गई फांसी की सजा को उच्च न्यायालय से पुष्टि मिलना अनिवार्य होता है।

More Stories
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।