मुजफ्फरनगर14अप्रैल25मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के के साथ देखकर पीटा: मुजफ्फरनगर में नाम पूछा, दुकान में ले जाकर चोटी खींची, बुर्का उतारने की कोशिश…*
*मुजफ्फरनगर* में हिंदू युवक के साथ मुस्लिम युवती को देखकर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। बुर्का पहनी लड़की युवक के साथ बाइक पर जा रही थी। तभी मुस्लिम युवकों ने उन्हें रोका। घेरकर नाम पूछा। फिर उन्हें खींचकर पास की दुकान में ले गए। वहां युवक को पीटा। युवती का बुर्का खींचा। उसकी चोटी खींचकर कई थप्पड़ मारे। बुर्का उतरवाने की कोशिश भी की। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाकर वहां से भेजा। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शनिवार शाम का खालापार थाना क्षेत्र का है। घटना का वीडियो आज सामने आया है।
More Stories
गोण्डा / बाराबंकी 13 सितंबर 26*पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोका गया,
उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल
कानपुर नगर 13 सितंबर 26*नौकरी के नाम पर ठगी में फरार महिला गिरफ्तार,