मुजफ्फरनगर 29 नवम्बर 26*सौतेली माँ और पिता ने 15 साल की बेटी को नहर में धकेला, झाड़ियों में फंसने से बची जान, दोनों जेल गए*
मुज़फ़्फ़रनगर।* इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भोपा थाना क्षेत्र में एक पिता और सौतेली माँ ने अपनी ही 15 साल की बेटी को जान से मारने की नीयत से नहर में धक्का दे दिया।
बताया जा रहा है कि पिता फैसल ने पहली बीवी को छोड़ने के बाद दूसरी शादी की थी। नई बीवी हसीन को खुश करने के लिए उसने अपनी ही बेटी को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।
साजिश के तहत दोनों ने बच्ची को नहर किनारे ले जाकर धक्का दे दिया। लेकिन किस्मत अच्छी थी, लड़की नहर में गिरने की बजाय किनारे की झाड़ियों में फंस गई।
झाड़ियों में फंसी लड़की की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला। लड़की के चाचा की तहरीर पर भोपा पुलिस ने पिता फैसल और सौतेली माँ हसीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
*15 साल की मासूम की जान झाड़ियों ने बचा ली, वरना बाप और सौतेली माँ ने तो मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।*

More Stories
बांदा 29 नवंबर 26*असिस्टेंट प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोरी, 65 हजार नकदी समेत 35 लाख रुपये के जेवरात पार, मुकदमा दर्ज*
बांदा 29 नवंबर 26*में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बस से भीषण भिड़ंत में मां की दर्दनाक मौत, बेटा समेत चार घायल*
कानपुर नगर 29 नवम्बर 26*योगीराज में नही थम रही हैं दबंगो की गुंडई